प्रधाननगर थाने में तैनात दारोगा पर महिला के शारीरिक शोषण का आरोप

सिलीगुड़ी में एक दारोगा पर ही महिला ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। हालांकि आरोपित दारोगा की पत्नी ने भी आरोप लगानेवाली महिला पर ठगी का मामला दर्ज कराया है।

By Rajesh PatelEdited By: Publish:Mon, 18 Feb 2019 09:48 AM (IST) Updated:Mon, 18 Feb 2019 09:48 AM (IST)
प्रधाननगर थाने में तैनात दारोगा पर महिला के शारीरिक शोषण का आरोप
प्रधाननगर थाने में तैनात दारोगा पर महिला के शारीरिक शोषण का आरोप
सिलीगुड़ी [जागरण संवाददाता]। सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के प्रधाननगर थाने में कार्यरत दारोगा पीयूष सेन सरकार के खिलाफ वार्ड 42 की राय कॉलोनी निवासी महिला सुनीका पॉल राय ने विवाह का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस आयुक्त डॉ. भरत लाल मीणा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है, जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
   आरोपित दारोगा और आरोप लगानेवाली महिला दोनों शादीशुदा है। भक्तिनगर पुलिस ने महिला की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। कांड संख्या 120 है। महिला ने आरोप लगाया है कि दारोगा इसी वार्ड में रहते हैं। वे विवाह का प्रलोभन देकर वर्षो से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाते रहे। जब शादी करने के लिए दबाव डाला तो धमकी देने लगे। इतना ही नहीं, जेल भेजने की चेतावनी तक दे डाली। बाध्य होकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई।
     मामला दर्ज होने के बाद भी पुलिस आरोपित को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है और न ही उन्हें पद से हटाया गया है। पुलिस अगर निष्पक्ष जांच करे तो दारोगा के कई और मामले उजागर हो जाएंगे। मामले की जांच रजत सरकार कर रहे हैं। आरोपित दारोगा से इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि हां मामला दर्ज हुआ है। यह साजिश है। अभी कुछ नहीं बोल सकता। वहीं दूसरी ओर आरोपित दारोगा पीयूष सेन सरकार की पत्नी साथी सेन सरकार ने भी भक्तिनगर थाने में सुनीका पॉल राय के खिलाफ ठगी और अवैध रूप से रुपये की मांग करने के सिलसिले में मामला दर्ज कराया है। कांड संख्या 119 है। इसकी जांच मलय कुमार राय द्वारा की जा रही है।
भाजपा महिला मोर्चा ने दी आंदोलन की चेतावनी
भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष माधवी भट्टाचार्य ने कहा कि इस मामले में पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए व्यापक आंदोलन किया जाएगा। पीड़िता को त्वरित न्याय मिले, आरोपित दारोगा की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो और उन्हें निलंबित किया जाए। पुलिस आयुक्त समेत मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी पीडि़त महिला को न्याय देने के लिए मांग की जाएगी। 
chat bot
आपका साथी