आईटीबीपी गंगटोक की ओर से पौध रोपण

- उप महानिरीक्षक आरपीएस रघुवंशी नेलोगों को जीवन में वृक्षों के महत्व के बारे में जानकारिया दी

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 06:49 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 06:49 PM (IST)
आईटीबीपी गंगटोक की ओर से पौध रोपण
आईटीबीपी गंगटोक की ओर से पौध रोपण

- उप महानिरीक्षक आरपीएस रघुवंशी नेलोगों को जीवन में वृक्षों के महत्व के बारे में जानकारिया दी

-

छायादार व फूलदार मिलाकर 500 पौधे लगाए

--------

गंगटोक: भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) उप महानिरीक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय गंगटोक कार्यालय द्वारा रविवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह जानकारी आईटीबीपी क्षेत्रीय मुख्यालय गंगटोक द्वारा जारी विज्ञप्ति से हुई। जिसमें कहा गया है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 25 जुलाई को मेघालय के चेरापूंजी से वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की। इस अभियान को सफल बनाने के लिए आईटीबीपी ने भी व्यापक वृक्षारोपण करने का निर्णय लिया है। इसके अनुपालन करते हुए आईटीबीपी क्षेत्रीय मुख्यालय तादोंग द्वारा यहा के पाच माईल स्थित सेंट्रल रेफरल अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण किया। इस अभियान के शुरुआत क्षेत्रीय मुख्यालय गंगटोक के उप महानिरीक्षक आरपीएस रघुवंशी ने की थी। इनके साथ सेनानी स्टाफ मुकेश यादव, मुख्यालय में तैनात अधिकारी और कíमयों ने भाग लिया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में छायादार और फूलदार मिलाकर 500 पौधे लगाए गए है।

उपस्थित को संबोधित करते हुए उप महानिरीक्षक आरपीएस रघुवंशी ने लोगों को जीवन में वृक्षों की महत्व के बारे में जानकारिया दी। उन्होंने बताया की लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी वहन करना चाहिए। रघुवंशी ने कहा कि लगातार बढ़ रहे औद्योगिकीकरण के कारण वृक्ष काटे जा रहे है, जिसे नियंत्रित करना आवश्यक है। वृक्षों की कमी से वर्षा में कमी होना, भू जल में कमी आना और गर्मी बढ़ना जैसी समस्याएं उत्पन्न होते है। इन सभी समस्याओं का समाधान केवल वृक्ष रोपण है। उन्होंने भावी पीढ़ी की भविष्य को सुरक्षित करने के लिए वृक्ष लगाने की अपील भी की।

------

चित्र परिचय: फोटो 01- गंगटोक में पौध लगाते आईटीबीपी के अधिकारी व कर्मचारी।

------------

एसएसबी रिनक ने किया पौधरोपण

रिनक: सशस्त्र सीमा बल 69वीं वाहिनी शसस्त्र सीमाबल, रिनक द्वारा रविवार को पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर सीमा बल के सभी चौकियों के अधिकारियों ने भाग लिया। सीमा बल के अधिकारियों ने 12725 फीट ऊंची स्थान में वृक्ष लगाया। इसकी जानकारी एसएसबी रीनक से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई है।

--------

चित्र परिचय: फोटो 02- पौध लगाते एसएसबी के जवान

chat bot
आपका साथी