परिवर्तन यात्रा में उमड़ा लोगों का हुजूम, अनित थापा बोले- पहाड़ की जनता को चाहिए शांति और रोजगार

गोरखा जनमुक्ति मोर्चा विनय तमांग गुट के महासचिव अनित थापा के परिवर्तन पदयात्रा को लेकर पहाड़ के लोगों में उत्साह देखते हुए थापा ने कहा पहाड़ की जनता को चाहिए शांति और रोजगार यहां के लोग पलायन की राजनीति से तंग आ चुके हैं।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Sat, 26 Dec 2020 01:00 PM (IST) Updated:Sat, 26 Dec 2020 01:00 PM (IST)
परिवर्तन यात्रा में उमड़ा लोगों का हुजूम, अनित थापा बोले- पहाड़ की जनता को चाहिए शांति और रोजगार
दार्जिलिंग के घूम से परिवर्तन पदयात्रा शामिल गोरखा जनमुक्ति मोर्चा महासचिव अनित थापा

दार्जिलिंग, अशोक झा। दार्जिलिंग पहाड़ पर यहां की जनता शांति और रोजगार चाहती है। अभी भी एक बार फिर से किसी आंदोलन को लेकर हिंसा और पलायन का सामना नहीं करना चाहते। यह कहना है गोरखा जनमुक्ति मोर्चा विनय तमांग गुटके महासचिव और जीटीए प्रमुख अनित थापा का। शनिवार की सुबह पूर्व निर्धारित परिवर्तन पदयात्रा शामिल होने के बाद दैनिक जागरण से बात करते हुए यह बात कही। परिवर्तन पदयात्रा दार्जिलिंग घूम स्टेशन से प्रारंभ होकर दार्जिलिंग चोरस्ता तक जाएगी। वहां लोगों को संबोधित करने के बाद पद यात्रा का समापन करेंगे।

  अनित थापा ने कहा कि पहाड़ के लोग बार-बार गोरखालैंड आंदोलन के नाम पर अब मूर्ख नहीं बनना चाहते। अगर इस मांग को पूरा होना होता है तो अब तक आठ गोरखालैंड मिल गया होता। इस मुद्दे को यह के लोग छोड़ना भी नहीं चाहते हैं। इसका वह भी समर्थन करते हैं, लेकिन सही समय आने पर ही इस मुद्दा को प्राप्त करेंगे। जब जब चुनाव आता है तो रोजी रोजगार की बात को छोड़ो यहां के लोगों को अलग गोरखालैंड आंदोलन की आग में झोकने का काम किया जाता है। गोर्खाओ के सेंटीमेंट के साथ खिलवाड़ किया जाता है। यह पदयात्रा पहाड़ के लोगों के हित में शांति और परिवर्तन की यात्रा है।

 लोगों के उत्साह और उमंग को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां के लोग शांति और परिवर्तन चाहते हैं। अनित थापा ने कहा कि पहाड़ ने 1980 से 2017 के आंदोलन बहुत कुछ खोया है। इसके बदले आज तक राजनीतिक दलों ने उन्हें पलायन बेरोजगारी और हिंसा के अलावा कुछ नहीं दिया। यहां के लोग अब इस प्रकार की हिंसा से दूर रोजी रोजगार और परिवार के साथ शांतिपूर्वक जीवन बिताना चाहते हैं। जनता का सैलाब इस बात का जीता जागता सबूत है। जीटीए क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार, उद्योग और पर्यटन विकास की ओर लगातार ध्यान दिया जा रहा है।

  परिवर्तन पद यात्रा के स्वागत के लिए लगी है सड़क के दोनों और लंबी लाइन

 गोरखा जनमुक्ति मोर्चा विनय तमांग गुट के महासचिव अनित थापा के परिवर्तन पदयात्रा को लेकर पहाड़ के लोगों में सुबह से ही काफी उत्साह है। सड़क के किनारे लोग हाथों में फूल माला लेकर पद यात्रा के स्वागत के लिए खड़े हैं। इसमें सबसे ज्यादा संख्या महिलाओं की है। लोगों का कहना है कि वे पहाड़ में शांति और विकास चाहते हैं। नहीं चाहते हैं कि गोरखा समुदाय के किसी भी संगठन के बीच आपस में कोई द्वंद ना हो। सभी मिलकर इस सुंदर पहाड़ को विकास के पृष्ठभूमि पर सजाएं और संवारे। बिमल गुरुंग की जनसभा का जवाब है परिवर्तन पदयात्रा  दार्जिलिंग हिल्स इन दिनों गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के दो गुटों बिमल गुरुंग विनय तमांग के आमने-सामने शक्ति प्रदर्शन को लेकर असमंजस की स्थिति में है। 3 वर्षों बाद ममता बनर्जी को समर्थन देने के साथी बिमल गुरुंग पहाड़  पर लौट आए हैं। उन्होंने 20 दिसंबर को चोरास्ता पर एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए अनित थापा और विनय तमांग को गद्दार बताते हुए जीटीए में विकास के नाम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था।

  उसी के जवाब में यह परिवर्तन पदयात्रा निकालकर गोरखा जनमुक्ति मोर्चा विनय तमांग गुट अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर रहे हैं। देखना होगा कि इसके जवाब में बिमल गुरुंग की ओर से अगला कदम क्या उठाया जाता है।सुरक्षा के व्यापक इंतजाम परिवर्तन पदयात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं पदयात्रा पथ पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई है वाहनों को दूसरे रूप से आने जाने  की छूट दी गई है। लोगों की भीड़ और पदयात्रा में हर चौक चौराहे पर पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

chat bot
आपका साथी