कोरोना से ज्यादा पीड़ादायक है श्मशान घाट का निर्माण

-नगर निगम के फैसले से भड़के हैं स्थानीय लोग -किसी भी कीमत पर निर्माण कार्य नहीं करने दें

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 08:27 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 08:27 PM (IST)
कोरोना से ज्यादा पीड़ादायक है श्मशान घाट का निर्माण
कोरोना से ज्यादा पीड़ादायक है श्मशान घाट का निर्माण

-नगर निगम के फैसले से भड़के हैं स्थानीय लोग

-किसी भी कीमत पर निर्माण कार्य नहीं करने देंगे

परिचर्चा

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी नगर निगम के अधीन डाबग्राम-फूलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के सरोजिनी पल्ली स्थित खाली जगह पर प्रस्तावित श्मशान घाट निर्माण को लेकर यहा के लोगों ने इसे कोरोना से से भी ज्यादा पीड़ा देने वाला फैसला बताया है। लोगों का कहना है नगर निगम प्रशासक गौतम देव श्मशान घाट निर्माण को लेकर ही क्यों अपनी जिद पर अड़े हैं। इनका कहना है कि हर हाल में नगर निगम के फैसले का विरोध करेंगे। किसी भी कीमत पर यहां श्मशान घाट का निर्माण नहीं होने देंगे।

यहा के लोग किसी कीमत पर प्रस्तावित श्मशान घाट बनाना नहीं देना चाहते। बस्तियों के बीच नदी के किनारे खाली जगह पर नगर निगम कुछ ऐसा कार्य करें जिससे क्षेत्र का भला हो। श्मशान घाट से किसी का भला नहीं होने वाला। -अंजू शर्मा यह क्षेत्र महानंदा नदी के किनारे और सेवक रोड और एनएच 10 के बीच घनी आबादी वाला क्षेत्र है। इस खाली जगह पर कोई ऐसा पार्क बनाया जाए जिससे यहा के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके। स्मशान भूमि यहा तैयार होने से लोगों का जीना मुश्किल हो जाएगा।

-सोनी देवी

यहा बरसों से निवास कर रहे लोगों के सुविधा का ख्याल नहीं रखते हुए यह फैसला लिया गया है। इसके लिए यहा के लोगों को विश्वास में लेना जरूरी था। वैसे भी श्मशान घाट वैसे जगह बनाया जाता है जहा कोई घनी आबादी ना हो। इस पर नगर निगम को विचार करना चाहिए। -महेश रामू दामू

इस आबादी के आसपास कोई बड़ा पार्क नहीं है। इसके कारण यहा के बच्चे स्कूल जाने के बाद यूं ही नदियों के किनारे घूम कर समय बिताते हैं। यहा कोई स्कूल या अच्छा कोई पार्क बनाया जाए तो इस विवाद का समापन हो जाए। -सरोज प्रसाद सिंह

श्मशान घाट को लेकर सबसे ज्यादा महिलाओं को परेशानी हो रही है। यहा के ज्यादातर लोग रोजी-रोटी की तलाश में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रहते हैं। घर में महिलाएं अकेले रहती है। श्मशान घाट होने से यहा लोगों लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो जाएगा। -पारुल राभा इस इलाके में कई ऐसे परिवार हैं जिनका जीवन ही घर किराया पर चलता है। यहा श्मशान घाट बना तो यहा कोई भी किराया लेने वाला नहीं रहेगा। ऐसे में दर्जनों ऐसे परिवार को भूखों मरने के अलावा कोई दूसरा चारा नहीं बचेगा। इसलिए यहा श्मशान घाट निर्माण का विरोध सभी लोग मिलकर कर रहे हैं।

-श्यामल सरकार

chat bot
आपका साथी