पर्यावरण हमारे जीवन का स्त्रोत-न्योपाने
जागरण संवाददातासिलीगुड़ी मेरे विचार से पर्यावरण हमारे आस पास का वो माहौल है जिसमें हम रहते है
जागरण संवाददाता,सिलीगुड़ी: मेरे विचार से पर्यावरण हमारे आस पास का वो माहौल है जिसमें हम रहते है। हम सबको पर्यावरण की सुरक्षा करनी चाहिए। यह बातें लिटल एंजेल स्कूल के निदेशक दीपक न्योपाने ने कही। उन्होंने कहा कि पर्यावरण हमारे जीवन का स्त्रोत है। यह हमारे जीवन को निर्देशित करता है और हमारे उचित विकास और वृद्धि को निर्धारित करता है। पर मनुष्य द्वारा प्राकृतिक वातावरण को गन्दा करने, पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने, जंगलों की कटाई करने आदि का कार्य किया जा रहा है। यह सही नही है। यह भी ग्रह पर जीवन को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर रहा है। जलवायु मे बदलाव, भूजल कम होना आदि पर्यावरण सम्बन्धी समस्याएं है,जो मनुष्य ने खड़ी की है। न्योपाने ने कहा कि आइये हम सब मिलकर पौधे लगाएं और उसे वृक्ष बनाएं। इस काम में सभी की भागीदारी होनी चाहिए। उनके साथ उनकी पत्नी राधिका न्योपाने भी थीं।