सभी के सुख-दुख का सहभागी हूं : सुवास प्रधान

कíसयाग नपा उपाध्यक्ष किए गए सम्मानित -गोजमुमो विनय-अनित गुट के सदस्यों ने अलग- अलग किए कार्यक्रम

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 07:17 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 07:17 PM (IST)
सभी के सुख-दुख का सहभागी हूं : सुवास प्रधान
सभी के सुख-दुख का सहभागी हूं : सुवास प्रधान

कíसयाग नपा उपाध्यक्ष किए गए सम्मानित

-गोजमुमो विनय-अनित गुट के सदस्यों ने अलग- अलग किए कार्यक्रम

-सुवास प्रधान को दो चरणों में आयोजित कार्यक्रम में किया गया सम्मानित

--

मेरा इस वार्ड से पार्षद से अधिक परिवारिक संबंध : सुवास प्रधान

जागरण संवाददाता,कíसयाग: मैं कर्सियांग नपा क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक के सुख-दुख में सहभागी रहता हूं। यह मंतव्य रविवार को नगरपालिका उपाध्यक्ष सुवास प्रधान ने स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किया। कíसयाग नगरपालिका के वार्ड नंबर -20 अंतर्गत चादमारी के वरिष्ठ नागरिकों व इस वार्ड के गोजमुमो विनय -अनित गुट के सदस्यों ने अलग - अलग कार्यक्रम का आयोजन कर दो चरणों में कíसयाग नगरपालिका के उपाध्यक्ष बने सुवास प्रधान को सम्मानित किया।

प्रथम चरण के कार्यक्रम में चादमारी के वरिष्ठ नागरिकों द्वारा सुबह व दूसरे चरण के कार्यक्रम में गोजमुमो विनय -अनित गुट के सदस्यों द्वारा दोपहर में सम्मानित किया गया। इस दौरान उपाध्यक्ष सुवास प्रधान को लोगों ने खादा पहनाकर बधाई व शुभकामना दी।

समारोह को संबोधित करते हुए सुवास प्रधान ने कहा कि मैं राजनीति में प्रवेश कर कíसयाग नगरपालिका में नगर पार्षद के रूपमें नगरवासियों की सेवा दस वर्ष से कर रहा हूं। यह वार्ड मेरा अपना ही वार्ड है। मेरा इस वार्ड से पार्षद से अधिक परिवार का संबंध है। यहा के प्रत्येक परिवार मेरे सुख - दुख में काम लगनेवाले हैं। आजतक मैंने अपनी वार्ड के लिए जितना कार्य कर सका हूं,उससे बढ़कर मैं अब वार्ड के लिए कार्य करने का वचन देता हूं।

उन्होंने बताया कि वर्ष -

1984 से वर्ष - 1995 तक 10 बर्ष एक ही बोर्ड आफ काउंसिलरों द्वारा कíसयाग नगरपालिका को संचालन किये जाने के दौरान कुल 12 वार्ड मात्र था। उस समय वर्तमान वार्ड नंबर- 20 वार्ड नंबर -12 था।उस दौरान इस वार्ड के नगर पार्षद जे. बी. राई थे। समारोह के दौरान सुवास प्रधान कíसयाग नगरपालिका के पूर्व नगर पार्षद जे. बी. राई के निवास स्थान में जाकर उनसे मुलाकात भी किया। जे. बी. राई ने बातचीत के दौरान सुवास प्रधान से कहा कि हमारे समय की नगरपालिका व वर्तमान की नगरपालिका के कार्य करने का तरीका में मैं पृथकता देखता हूं। नगरपालिका को लोगों द्वारा देखी जानेवाली दृष्टि में भी फरक देखता हूं। अब युवा पार्षदों को नगरपालिका के पूराने गरिमा को वापस लाने के संदर्भ में कार्य करना आवश्यक है।

इस पर सुवास प्रधान ने कहा कि नगरपालिका के पूराने गरिमा को वापस लाने व जनमानस की सेवा मानव धर्म पालन कर भविष्य में उज्ज्वल प्रगति करते जाने का संकल्प नगरपालिका ने लिया है।

(फोटो)

chat bot
आपका साथी