कोरोना को डरकर नहीं लड़कर हराना होगा : विधायक

-कहा जन जागरुकता को बनाएंगे हथियार सभी का लिया जाएगा सहयोग जागरण संवाददातासिलीगुड़ी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 05:38 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 10:29 PM (IST)
कोरोना को डरकर नहीं लड़कर हराना होगा : विधायक
कोरोना को डरकर नहीं लड़कर हराना होगा : विधायक

पहल

-शीघ्र शुरू होगा बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान

-विभिन्न स्थानों पर मास्क और सैनिटाइजर वितरित

जागरण संवाददाता,सिलीगुड़ी : कोरोना वायरस को लेकर डरने का नहीं लड़ने का समय आया है। यह कहना है भाजपा के माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी से नवनिर्वाचित विधायक आनंदमय बर्मन का। उन्होंने कहा कि माटीगाड़ा क्षेत्र में कोरोना तेजी से फैल रहा है। इसे रोकने के लिए जन जागरुकता अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे स्वयं चुनाव के समय इससे संक्रमित हो चुके थे। इससे डरने का नहीं बल्कि लड़कर इसे हराना होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में स्वयंसेवी संगठनों और स्वनिर्भर समूह के माध्यम से प्रत्येक घर-घर जाकर इसका प्रचार करेंगे। लोगों को सुरक्षित रहने का तरीका बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिलीगुड़ी महकमा का यह क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय सीमाओं से घिरा हुआ है। ऐसे में इस वायरस को लेकर और सतर्कता जरुरी है। केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग के गाइड लाइन को ध्यान में रखते हुए पर्चा बनाया जा रहा है। इसके माध्यम से लोगों को जागरुक किया जा रहा है। लोग नियमित हैंड वॉशिंग और सैनिटाइजिंग को इस्तेमाल जरुर करें। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने का सबसे अच्छा तरीका है कि कि हाथ हाथों की साफ सफाई का पूरा ध्यान रखें। आपका हाथ अगर साफ है तो सिर्फ कोरोना वायरस ही नहीं बल्कि किसी प्रकार की वायरस और बीमारी को रोका जा सकता है। खांसी जुकान होने पर ध्यान दें। आपको अगर खांसी, जुकाम या कफ की समस्या है तो इसकी नियमित जांच करानी चाहिए। साधारण फ्लू होने पर भी मास्क टिश्यू जैसी चीजों का इस्तेमाल जरुरी है। अगर तबीयत खराब रहे तो घर पर रहना चाहिए। कोराना वायरस को लेकर कई प्रकार के भ्रम भी फैल रहे है। जैसे मास्क पहन लेने से आप कोरोना वायरस से सुरक्षित हैं। कोरोना वायरस हवा से कहीं ज्यादा सफेर्स पर पाया जाता है। इसलिए सार्वजनिक और भीड़भाड़ वाली जगहों छूने से बचे। किसी बीमार व्यक्ति के सीधे संपर्क में ना आएं और घर आकर सबसे पहले हाथ धो लें। गंदे हाथ को मुंह में डालना, आंखे मलना आदि ज्यादा खतरनाक है। हैंड सैनिटाइजर ही हाथ साफ करने का विकल्प है। यह अफवाह है। इसके कारण लोग परेशान होते है। किसी भी सामान्य साबुन से अच्छी तरह हाथ धुलना ही पर्याप्त है। शराब पीने से, गरम पानी पीने से काली मिर्च और अदरक के सेवन से इससे बचा जा सकता है यह भी कहना गलत है। बिना डांक्टर की सलाह के एंटी वायोटिक्स का सेवन ना करें। वो आपके खतरे को और बढ़ा सकता है। सांसद व नवनिर्वाचित विधायकों ने कोरोना से लड़ने का प्रयास प्रारंभ किया है। दलगत राजनीति से उपर उठकर प्रशासन को भी इसमें पूर्ण सहयोग देना चाहिए।

chat bot
आपका साथी