भारी बारिश के चलते सेवक-रंग्पो रेल परियोजना में भूस्खलन से एक श्रमिक की मौत, दो लापता

भारी बारिश के चलते बीती रात लगभग दो बजे हुए भूस्खलन में दब कर एक श्रमिक की मौत हो गई। वहीं दो श्रमिक लापता हैं। मलबे में उनकी तलाश की जा रही है। जबकि अन्य तीन श्रमिकों को बरामद कर सिक्किम के सिंगताम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By Priti JhaEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 12:22 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 12:22 PM (IST)
भारी बारिश के चलते सेवक-रंग्पो रेल परियोजना में भूस्खलन से एक श्रमिक की मौत, दो लापता
भारी बारिश के चलते सेवक-रंग्पो रेल परियोजना में भूस्खलन से एक श्रमिक की मौत, दो लापता

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी। सेवक-रंग्पो रेल परियोजना क्षेत्र में भारी बारिश के चलते बीती रात लगभग दो बजे हुए भूस्खलन में दब कर एक श्रमिक की मौत हो गई। वहीं, दो श्रमिक लापता हैं। मलबे में उनकी तलाश की जा रही है। जबकि, अन्य तीन श्रमिकों को बरामद कर सिक्किम के सिंगताम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जाती है।

मिली जानकारी के अनुसार ये श्रमिक ममखोला में सेवक-रंग्पो रेलवे प्रोजेक्ट में नाइट-शिफ्ट के तहत कार्य कर रहे थे। उस दौरान भारी बारिश की वजह से भूस्खलन हुआ और उपरोक्त हादसा पेश आया। वहीं, मल्ली में भी एनएच-10 पर भूस्खलन के चलते सिक्किम-सिलीगुड़ी मार्ग पर आवाजाही फिलहाल बंद है। 

chat bot
आपका साथी