सांड के हमले में घायल व्यक्ति की मौत

जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी साड के धक्के से बुरी तरह घायल व्यक्ति छह दिन बाद मौत से जिंदगी की जं

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Feb 2021 10:19 PM (IST) Updated:Sat, 13 Feb 2021 10:19 PM (IST)
सांड के हमले में घायल व्यक्ति की मौत
सांड के हमले में घायल व्यक्ति की मौत

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : साड के धक्के से बुरी तरह घायल व्यक्ति छह दिन बाद मौत से जिंदगी की जंग हार गया। उसकी दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना सिलीगुड़ी के बाघाजतीन पार्क इलाके में हुई। उस व्यक्ति की मौत से इलाके में मातम पसर गया है।

मृतक की पहचान सिलीगुड़ी नगर निगम के 14 नंबर वार्ड के उधम सिंह सरणी इलाका निवासी सजल सरकार (40) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिके छह दिन पहले बीते 7 फरवरी को सजल सरकार अपने एक मित्र के साथ स्कूटी पर सवार होकर बाघाजतीन पार्क इलाके से गुजर रहा था। पार्क के पास साड ने धक्का मार दिया। दोनों सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए सिलीगुड़ी जिला अस्पताल पहुंचाया। सजल सरकार के सिर में गहरी चोट लगने की वजह से उनकी स्थिति नाजुक हो चली थी। डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिवार वालों ने उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में छह दिन तक मौत से जिंदगी की लड़ाई लड़ने के बाद सजल सरकार ने आखिरकार दम तोड़ दिया। ------------

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : साड के धक्के से बुरी तरह घायल व्यक्ति छह दिन बाद मौत से जिंदगी की जंग हार गया। उसकी दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना सिलीगुड़ी के बाघाजतीन पार्क इलाके में हुई। उस व्यक्ति की मौत से इलाके में मातम पसर गया है।

मृतक की पहचान सिलीगुड़ी नगर निगम के 14 नंबर वार्ड के उधम सिंह सरणी इलाका निवासी सजल सरकार (40) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिके छह दिन पहले बीते 7 फरवरी को सजल सरकार अपने एक मित्र के साथ स्कूटी पर सवार होकर बाघाजतीन पार्क इलाके से गुजर रहा था। पार्क के पास साड ने धक्का मार दिया। दोनों सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए सिलीगुड़ी जिला अस्पताल पहुंचाया। सजल सरकार के सिर में गहरी चोट लगने की वजह से उनकी स्थिति नाजुक हो चली थी। डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिवार वालों ने उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में छह दिन तक मौत से जिंदगी की लड़ाई लड़ने के बाद सजल सरकार ने आखिरकार दम तोड़ दिया।

chat bot
आपका साथी