विधानसभा चुनाव के पहले बढ़ी आग्नेयास्त्र माग

-पिस्तौल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार -दो महीने में पुलिस ने दस पिस्तौल किया बरामद जागरण्

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Feb 2021 08:57 PM (IST) Updated:Mon, 15 Feb 2021 08:57 PM (IST)
विधानसभा चुनाव के पहले बढ़ी आग्नेयास्त्र माग
विधानसभा चुनाव के पहले बढ़ी आग्नेयास्त्र माग

-पिस्तौल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

-दो महीने में पुलिस ने दस पिस्तौल किया बरामद जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : विधानसभा चुनाव के पहले सिलीगुड़ी में आग्नेयास्त्रों की माग काफी बढ़ी है। यही कारण है कि एक पर एक अवैध आग्नेयास्त्र जब्त किए जा रहे हैं। बीते दो महीने में सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस ने 9 आग्नेयास्त्र बरामद किया है। जबकि इसे मिला दें तो कुल दस पिस्तौल की बरामदगी हो गई है। बीते रविवार की रात प्रधान नगर थाना पुलिस ने आग्नेयास्त्र के साथ फिर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

गुप्त जानकारी के आधार पर रविवार की रात प्रधान नगर थाना पुलिस ने शहर से सटे चंपासारी ग्राम पंचायत के देबीडागा इलाके में अभियान चलाया। आग्नेयास्त्र के साथ प्रधान नगर थाने की सिविल ड्रेस टीम ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित का नाम विक्रम सोइबो बताया है। आरोपित के पास से पुलिस ने सात एमएम की एक पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद किया। प्रधान नगर थाना पुलिस के मुताबिक बरामद पिस्तौल हैंड मेड है। बरामद पिस्तौल पड़ोसी राज्य बिहार के मुंगेर से सिलीगुड़ी भेजा गया था। प्रधान नगर थाना पुलिस ने आरोपित को आ‌र्म्स एक्ट के तहत बुक कर सोमवार सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया है। आरोपित से पूछताछ और मामले की जाच के लिए पुलिस ने आरोपित के 7 दिन पुलिस रिमाड की अर्जी लगाई है।

यहा बताते चलें कि बीते शनिवार की रात सिलीगुड़ी थाना अंतर्गत खालपाड़ा चौकी की पुलिस ने आग्नेयास्त्र समेत 5 युवकों को गिरफ्तार किया। ये पाचों आरोपी शहर के खालपाड़ा इलाके में एक बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे। इसके पहले माटीगाडा थाना पुलिस ने दो अलग-अलग अभियान चलाकर सात एमएम की कुल आठ पिस्तौल, 14 मैगजीन और 91 राउंड गोली बरामद किया।

chat bot
आपका साथी