50 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

-कोर्ट ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजा -दो दिन पहले ब्राउन शुगर की हुई थी बरामदगी

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Apr 2021 10:07 PM (IST) Updated:Sun, 25 Apr 2021 10:07 PM (IST)
50 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
50 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

-कोर्ट ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजा

-दो दिन पहले ब्राउन शुगर की हुई थी बरामदगी जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : मतदान के समाप्त होते ही मादक तस्करों के सक्रिय होने से पुलिस ने फिर से कमर कसी है। गुप्त जानकारी के आधार पर प्रधान नगर थाना पुलिस ने गांजा तस्कर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से पचास किलो गांजा बरामद हुआ है। आरोपित का नाम जहांगीर अली बताया गया है। उसे रविवार सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जबकि दो दिन पहले ही दो किलो ब्राउन शुगर की बरमादगी हुई थी।

प्रधान नगर थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपित जहांगीर अली कूचबिहार जिले के दिनहाटा इलाके का निवासी है। गांजा तस्करी कारोबार की वजह से वह वह सिलीगुड़ी के माटीगाड़ा इलाके में किराए के मकान में रहता है। इसके पहले भी वह कई बार कूचबिहार से गांजे का खेप सिलीगुड़ी, कोलकाता व पड़ोसी राज्य बिहार तक पहुंचा चुका है। बीते शनिवार की रात वह माटीगाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कावाखाली इलाके से पचास किलो गांजा स्कूटी पर लादकर सिलीगुड़ी जंक्शन पहुंचा था। सिलीगुड़ी जंक्शन इलाके में गांजे की डिलीवरी करनी थी। इसके पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया और उसके पास से बरामद गांजे को जब्त किया। आरोपित को एनडीपीएस एक्ट के तहत बुक कर रविवार सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। हो चुकी है ब्राउन शुगर की बरामदगी

यहां बता दें कि गुप्त सूचना के आधार पर माटीगाड़ा थाना पुलिस ने दो किलो ब्राउन शुगर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपित उत्तर दिनाजपुर के निवासी थे।

गुप्त सूचना के आधार पर सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस की माटीगाडा थाना पुलिस ने बाईपास इलाके में अभियान चलाकर एक लक्जरी गाड़ी को रोककर तलाशी ली। गाड़ी में दो लोग सवार थे। तलाशी लेने पर गाड़ी से कुल 2 किलोग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। बरामद ब्राउन शुगर और गाड़ी को जब्त करने के साथ पुलिस ने दोनों आरोपितों को मादक तस्करी के आरोप में एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों के नाम जहागीर अली और रज्जाक शेख बताया गया है। आरोपित जहागीर उत्तर दिनाजपुर जिले के कालियागंज और दूसरा रज्जाक शेख करनदिघी इलाके का निवासी बताया गया है।

chat bot
आपका साथी