कचरा चुनने के मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप

-एक युवक ने दूसरे युवक को चाकू से गोदा -आरोपी को एनजेपी थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Dec 2020 09:45 PM (IST) Updated:Thu, 03 Dec 2020 09:45 PM (IST)
कचरा चुनने के मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप
कचरा चुनने के मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप

-एक युवक ने दूसरे युवक को चाकू से गोदा

-आरोपी को एनजेपी थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : इलाका विभाजन को लेकर कचारा चुनने वाले दो युवकों के बीच का मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों एक दूसरे की जान लेने को उतारू हो गए। इस घटना ने पल भर में ही खूनी रूप ले लिया। इसमें एक युवक बुरी तरह जख्मी हुआ है। गुरुवार दोपहर यह घटना सिलीगुड़ी के 33 नम्बर वार्ड के टिकियापाड़ा इलाके में हुई है। घायल को इलाज के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हमलावर को न्यू जलपाईगुड़ी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चाकू गोद कर जान से मारने की कोशिश करने के आरोप में आरोपित को शुक्रवार जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर कचरा और कबाड़ इकठ्ठा कर बेच अपना और अपने परिवार का पेट पालने वाले दो युवकों के बीच विवाद हो गया। कैसे हुई घटना की शुरूआत

विवाद का मूल कारण था कि कौन किस इलाके में कहा तक कचरा-कबाड़ चुन सकता है। पल भर में ही दोनों के बीच का विवाद हाथापाई में बदल गया। दोनों एक दूसरे पर लात, घूसा चलाने लगे। इसी बीच दोनों में एक दूसरे पर बास और लाठी से भी प्रहार किया। इसके बाद एक ने धारदार चाकू से दूसरे पर हमला कर दिया। इस हमले में दूसरा बुरी तरह जख्मी हुआ। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर इलाकाई लोग मौके पर उपस्थित हुए। और जख्मी युवक को इलाज के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजने की कोशिश में लग गए। इतने में जानकारी मिलते ही न्यू जलपाईगुड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। साथ ही हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। घायल का नाम इरफान आजम बताया गया है। वहीं पुलिस ने हमलावर का नाम सूरज राम बहादुर बताया है। न्यू जलपाईगुड़ी थाना पुलिस ने बताया कि दोनों टिकियापाड़ा इलाके के ही निवासी है।

chat bot
आपका साथी