ओलिंपिक : सिलीगुड़ी में भी टोक्यो की लहर

-बाघाजतिन पार्क के निकट टोक्यो ओलिंपिक 2021 सेल्फी जोन कायम -महिला क्रिकेट की हस्त

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 08:38 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 08:38 PM (IST)
ओलिंपिक : सिलीगुड़ी में भी टोक्यो की लहर
ओलिंपिक : सिलीगुड़ी में भी टोक्यो की लहर

-बाघाजतिन पार्क के निकट 'टोक्यो ओलिंपिक 2021 सेल्फी जोन' कायम

-महिला क्रिकेट की हस्ती, सिलीगुड़ी की बिटिया ऋचा घोष का अभिनंदन

-पहले ही दिन सेल्फी जोन में खेल प्रेमियों में लगी होड़ जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : जापान की राजधानी टोक्यो में शुक्रवार से शुरू हुए ओलिंपिक की लहर सिलीगुड़ी में भी खूब देखी जा रही है। इस 32वें ओलिंपिक में भाग ले रहे भारत के 127 एथलीटों के उत्साहवर्धन हेतु सिलीगुड़ी नगर निगम की ओर से बाघाजतिन पार्क के निकट 'टोक्यो ओलिंपिक 2021 सेल्फी जोन' कायम किया गया। सिलीगुड़ी नगर निगम की प्रशासकीय समिति के चेयरमैन गौतम देव ने शुक्रवार को उक्त सेल्फी जोन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने वूमेंस टी-20 व‌र्ल्ड कप क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली और इंग्लैंड के विरुद्ध श्रृंखला में खेलने हेतु बीसीसीआई की ओर से सीनियर इंडियन वूमेन क्रिकेट टीम में चयनित सिलीगुड़ी की बिटिया ऋचा घोष का भी उन्होंने अभिनंदन किया। खादा पहना कर व गुलदस्ता भेंट कर उन्होंने ऋचा घोष को और भी एक से एक कामयाबी अर्जित करने की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर ऋचा घोष ने भी गौतम देव व नगर निगम के अन्य प्रतिनिधियों संग 'टोक्यो ओलिंपिक 2021 सेल्फी जोन' में सेल्फी ली।

इस दिन उक्त जोन का उद्घाटन होने के साथ ही साथ वहां अपनी-अपनी सेल्फी लेने के लिए खेल प्रेमियों की होड़ लग गई। इस उपलक्ष्य में युवाओं को संबोधित करते हुए गौतम देव ने कहा कि खेल हम मनुष्य का जीवन का अभिन्न अंग हैं। खेल-कूल से शारीरिक चुस्ती-फूर्ती व शरीर को नई ऊर्जा प्राप्त होती है। शरीर स्वस्थ्य रहता है और उसके चलते मन-मिजाज भी बेहतर रहता है। किसी भी व्यक्ति की सफलता के लिए स्वस्थ्य शरीर व स्वस्थ्य दिमाग दोनों जरूरी है। इसीलिए अन्य कार्यो के साथ ही साथ हमें खेल-कूद व शारीरिक व्यायाम आदि पर भी पूरा जोर देना चाहिए। उन्होंने युवा एथलीटों को भी जम कर मेहनत करने और पूरी लगन के साथ आगे बढ़ते हुए एक से एक नई बुलंदियों को छूने की नसीहत दी।

इस अवसर पर सिलीगुड़ी नगर निगम की प्रशासकीय समिति के सदस्य रंजन सरकार, अलोक च्रकवर्ती व विवेक बैद समेत अन्य कई उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी