चंद्रकोणा में फंदे से झूलता मिला वृद्ध का शव

पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत चंद्रकोणा में वृद्ध का शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिला।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Thu, 13 Sep 2018 11:08 AM (IST) Updated:Thu, 13 Sep 2018 11:08 AM (IST)
चंद्रकोणा में फंदे से झूलता मिला वृद्ध का शव
चंद्रकोणा में फंदे से झूलता मिला वृद्ध का शव
जासं, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत चंद्रकोणा में वृद्ध का शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। मामला खुदकुशी का बताया गया। पुलिस ने अस्वाभाविक मौत के तहत मामला दर्ज कर शव का अंत्य परीक्षण कराया है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को चंद्रकोणा के जयंतीपुर में पेड़ पर वृद्ध का शव फंदे से लटकता देख स्थानीय लोग सकते में आ गए। मृतक की शिनाख्त स्थानीय निवासी नंदा बेरा (55) के रूप में की गई।

मामला खुदकुशी का बताया गया। प्रारंभिक अनुसंधान से पुलिस को जानकारी मिली है कि मृतक नंदा का कुछ दिनों से अपने बेटे के साथ विवाद चल रहा था। इस बात से वे काफी दुखी थे।

समझा जाता है कि इसी से निराश होकर उन्होंने गले में फंदा कस करके आत्महत्या कर ली। 

chat bot
आपका साथी