वार्ड 46 की दुर्दशा से सभी परेशान

- तृणमूल कांग्रेस ने की आंदोलन की तैयारी जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी सिलीगुड़ी नगर निगम

By JagranEdited By: Publish:Wed, 10 Jul 2019 08:23 PM (IST) Updated:Thu, 11 Jul 2019 06:57 AM (IST)
वार्ड 46 की दुर्दशा से सभी परेशान
वार्ड 46 की दुर्दशा से सभी परेशान

- तृणमूल कांग्रेस ने की आंदोलन की तैयारी जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी नगर निगम के अधीन वार्ड 46 सबसे महत्वपूर्ण और हिदीभाषी क्षेत्र है। इस वार्ड के पार्षद माकपा के हैं। इस वार्ड में प्रमुख मार्गो के साथ मोहल्ले के सड़कों की स्थिति काफी दयनीय है। इसके साथ ही जल जमाव से बुधवार सुबह से ही लोग परेशान हैं। घर से नहीं निकल पा रहे हैं। वार्ड में शुद्ध पेयजल तक की आपूर्ति नहीें हो पा रही है। वार्ड की समस्या को लेकर तृणमूल युवा काग्रेस की ओर से व्यापक आंदोलन की तैयारी की गयी है। वार्ड के युवा तृणमूल कांग्रेस नेता विजय चौहान ने कहा कि धर्मतल्ला अभियान के बाद आंदोलन किया जाएगा। नगर निगम को वार्ड की समस्या से कोई लेना देना नहीं है। दूसरी ओर वार्ड पार्षद मुकुल सेनगुप्त ने माना है कि जल जमाव की समस्या समेत शुद्ध पेयजल की समस्या भी वार्ड में है। इसकी ओर नगर निगम का ध्यान आकृष्ट कराया गया है। अगर राज्य सरकार नगर निगम को बकाया धनराशि दे देती है तो इस वार्ड के विकास कायरें में तेजी आएगी।

chat bot
आपका साथी