राष्ट्रीय राजमार्ग 10 के दिन बहुरे, उपलब्ध होगी एंबुलेंस व राहत टीम

- राजमार्ग पर किसी भी दुर्घटना पर उपलब्ध होगी एंबुलेंस भूस्खलन न हो इसके लिए होंगे इंतजाम भूस्खलन र

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 09:01 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 09:01 PM (IST)
राष्ट्रीय राजमार्ग 10 के दिन बहुरे, उपलब्ध होगी एंबुलेंस व राहत टीम
राष्ट्रीय राजमार्ग 10 के दिन बहुरे, उपलब्ध होगी एंबुलेंस व राहत टीम

- राजमार्ग पर किसी भी दुर्घटना पर उपलब्ध होगी एंबुलेंस, भूस्खलन न हो इसके लिए होंगे इंतजाम

भूस्खलन रोकने के साथ एंबुलेंस और राहत टीमें भी

होगी तैनात

-सासद राजू बिष्ट की पहल पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी जानकारी

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी: राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से सिक्किम और पूर्वोत्तर की लाइफ लाइन कही जाने वाली एनएच 10 के दिन जल्द ही बहुरने वाले हैं। इस दिशा में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कार्य शुरू करने की जानकारी दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट को दी है। सांसद ने बताया कि भूस्खलन न हो इसके लिए विशेष रूप से इंतजाम किए जाएंगे, साथ ही हाइवे पर कोई भी दुर्घटना होने पर एंबुलेंस उपलब्ध होगी , हाइवे की सड़क की मरम्मत के लिए विशेष दल भी उपलब्ध होगा। इसके लिए कार्य योजना तैयार हो गई तथा जल्द ही इसे क्रियान्वित भी कर दिया जाएगा। सेवक से रंगपो के बीच ऐसे सभी स्थानों का चयन कर डीपीआर तैयार कर पीडब्ल्यूडी पश्चिम बंगाल को इसकी मरम्मत की जिम्मेदारी दी गई है। 7 जून 2021 को केन्द्रीय मंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय नितिन गडकरी ने इसकी जानकारी पत्र लिख दाíजलिंग के सासद व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजू बिष्ट को दी है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के पत्र पाकर संसद काफी खुश है। उन्होंने कहा कि 4 फरवरी 2021 को अपने पत्र संख्या 809 के द्वारा केंद्रीय मंत्री का ध्यान लाइफ लाइन एनएच 10 की ओर दिलाया था। उन्हें अवगत कराया गया था कि सिक्किम दाíजलिंग कालिमपोंग तथा उत्तर बंगाल जलपाईगुड़ी अलीपुरद्वार के लिए सड़क लाइफ लाइन है। यह मार्ग 100 वर्ष पूर्व तैयार किया गया था जो तीस्ता नदी के साथ-साथ लगा हुआ है। सप्ताह में 1 दिन इस मार्ग पर भूस्खलन के साथ दुर्घटनाएं होती रहती है। 31 जनवरी 2021 को भी सड़क दुर्घटना में पाच लोगों की मौत हो गई थी। इस दुर्घटना को रोकने के लिए सुरक्षा और सड़क की मरम्मत जरूरी है। सासद राजू बिष्ट ने कहा कि मुझे खुशी है कि इतने व्यस्त रहने के बावजूद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान देकर इसके निराकरण के बाद कही है। जानकर प्रसन्नता हुई की अब राष्ट्रीय हित में जो भी राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रोजेक्ट लिए जा रहे हैं उसमें एंबुलेंस के साथ राहत बचाव कार्य के लिए पूरी टीम तैनात की जाएगी।

chat bot
आपका साथी