पू. सी. रेल ने किया संविधान दिवस का पालन

जागरण संवाददातासिलीगुड़ी सम्पूर्ण पू. सी. रेल में धूमधाम के साथ भारत के संविधान के अंगीकरण क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 09:49 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 09:49 PM (IST)
पू. सी. रेल ने किया संविधान दिवस का पालन
पू. सी. रेल ने किया संविधान दिवस का पालन

जागरण संवाददाता,सिलीगुड़ी : सम्पूर्ण पू. सी. रेल में धूमधाम के साथ भारत के संविधान के अंगीकरण का 71वा सालगिरह का पालन किया गया। आयोजित कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मौलिक कर्तव्य के पालन किए जाने पर था, जैसा कि भारतीय संविधान में आलोकित है। कार्यक्रम के हिस्से के रूप में देश के प्रत्येक नागरिक के मौलिक कर्तव्यों के संबंध में जागरुकता फैलाने के लिए प्रमुख स्थानों पर बैनरों तथा पोस्टरों का प्रदर्शन किए गए।

कार्यक्रम के हिस्से के रूप में पू सी रेल के महाप्रबंधक श्री संजीव राय द्वारा मालीगाव स्थित मुख्यालय में अधिकारियों तथा कर्मचारियों को मौलिक कर्तव्यों पर शपथ दिलाया गया। इसी तरह के कार्यक्रम पूसी रेल के मंडल मुख्यालय, कारखानों तथा प्रशिक्षण संस्थानों में भी आयोजित किए गए। मुख्यालय तथा मंडलों में मौलिक कर्तव्यों तथा संविधा पर वेबिनारों का भी आयोजन किया गया।

इससे पहले महाप्रबंधक अपने अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भारत के माननीय राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद के साथ वीडियो लिंक के माध्यम से संविधान के प्रस्तावना का पाठ किया एवं हमारे राष्ट्र की प्रगति के लिए अपने मौलिक कर्तव्यों का पालन करने की शपथ ग्रहण किया।

बताया गया कि भारतीय संविधान को संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को ग्रहण किया था और 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। किंतु कुछ अंशों को उसी दिन से आत्मसात कर लिया गया था। इसके जनक बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के अथक प्रयासों से ही भारत का संविधान राजनीतिक व्यवस्था का बुनियादी ढाचा निर्धारित करता है। यह हमारे देश के आदर्शो,उद्देश्यों और मूल्यों का संचित प्रतिबिंब है। हमारा संविधान दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान है,जो तत्व और मूल भावना के नजरिए से अद्वितीय है। हम सभी को जीवन पर्यंत इसका सम्मान करना चाहिए।

chat bot
आपका साथी