मुख्यमंत्री का उत्तर बंगाल दौरा आज से

जागरण संवाददातासिलीगुड़ी लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उत्तर बंगाल दौर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 08:46 PM (IST) Updated:Wed, 23 Oct 2019 06:34 AM (IST)
मुख्यमंत्री का उत्तर बंगाल दौरा आज से
मुख्यमंत्री का उत्तर बंगाल दौरा आज से

जागरण संवाददाता,सिलीगुड़ी : लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उत्तर बंगाल दौरे पर आ रही हैं। अपने दौरे में वह दीपावली, कालीपूजा और छठ की बधाई देते हुए यहां के लिए कुछ नया करने की घोषणा कर सकती है। मुख्यमंत्री पांच दिवसीय दौरे में स्वयं को दार्जिलिंग जिला तक ही सीमित रखेंगी। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री हवाई मार्ग से 21 अक्टूबर यानि सोमवार को कोलकाता से कड़ी सुरक्षा के बीच बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचेंगी। वहां से वह सड़क मार्ग से पुलिस कमिश्नरेट में आयोजित विजया सम्मेलनी में शामिल होंगी। यहां वे विभिन्न क्लबों को उनके अच्छे कार्यो के लिए पुरस्कृत करेंगी। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और टीएमसी नेता भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के समाप्ति के बाद उत्तरकन्या में रात्रि विश्राम के लिए रवाना होंगी। मुख्यमंत्री दूसरे दिन यानि 22 अक्टूबर को उत्तरकन्या में ही प्रशासनिक बैठक करेंगी। इसमें कूचबिहार, अलीपुरद्वार, दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी व कालिम्पोंग जिला के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। उसी दिन मुख्यमंत्री कर्सियांग के लिए रवना होगी। मुख्यमंत्री कर्सियांग स्थित गिद्दा पहाड़ पर रवींद्र नाथ टैगौर के स्मृति में बने स्थल पर जाएंगी। कर्सियांग में कई आयोजित बैठकों में भाग लेंगी। 25 अक्टूबर को मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से बागडोगरा और वहां से कोलकाता के लिए रवाना होगी।

chat bot
आपका साथी