बैठक में नहीं बुलाने से नाराज हुए अशोक भट्टाचार्य

जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी उत्तरकन्या में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अध्यक्षता में होने वाली प्रशासि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 08:25 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 08:25 PM (IST)
बैठक में नहीं बुलाने से नाराज हुए अशोक भट्टाचार्य
बैठक में नहीं बुलाने से नाराज हुए अशोक भट्टाचार्य

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : उत्तरकन्या में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अध्यक्षता में होने वाली प्रशासनिक और समीक्षा बैठक में नहीं बुलाने से सिलीगुड़ी नगर निगम प्रशासनिक बोर्ड चेयरमैन अशोक नारायण भट्टाचार्य काफी नाराज है। सोमवार को उन्होंने कहा कि प्रशासनिक बैठक में भी राजनीति की जा रही है। इसे वह एक राजनीतिक षडयंत्र मानते हैं। उन्होंने कहा कि कोलकाता के बाद सिलीगुड़ी सबसे महत्वपूर्ण शहर है। यहा की कई समस्याओं को लेकर बैठक में मुख्यमंत्री के सामने अपनी बातें रखने वाले थे। शायद तृणमूल सरकार को यह पसंद नहीं आए,इसी कारण बैठक से दूर रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर वे जनता के बीच जाएंगे।

chat bot
आपका साथी