अपने ही किले में घिरे गौतम देव, चुनौती देंगे मोदी

-सेंट्रल कॉलोनी दुर्गा पूजा में गुंजेगी प्रधानमंत्री की आवाज -खोरीबाड़ी और माटीगाड़ा में भी

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 07:33 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 07:33 PM (IST)
अपने ही किले में घिरे गौतम देव, चुनौती देंगे मोदी
अपने ही किले में घिरे गौतम देव, चुनौती देंगे मोदी

-सेंट्रल कॉलोनी दुर्गा पूजा में गुंजेगी प्रधानमंत्री की आवाज

-खोरीबाड़ी और माटीगाड़ा में भी विशेष तैयारी

-भाजपा नेताओं की टीम ने तैयारियों का लिया जाएजा

जागरण संवाददाता, सिलिगुड़ी :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए दुर्गा पूजा के अवसर एक विशेष शुभेच्छा संदेश जारी करेंगे जिसके जीवंत प्रसारण के लिए भाजपा ने राज्य की सभी 294 विधानसभा सीटों पर व्यापक तैयारिया की है।

सिलीगुड़ी में तृणमूल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष तथा राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव के गढ़ में भी मोदी लोगों से वर्चुअल बात करेंगे। एनजेपी स्थित सेंट्रल कॉलोनी दुर्गापूजा में इसके लिए विशेष तैयारी की गई है। माना जाता है कि इस पूजा कमेटी पर तृणमूल कांग्रेस और मंत्री गौतम देव का वर्चस्व है। प्रधानमंत्री यहा के लोगों से बात भी करेंगे। भाजपा नेताओं की एक टीम ने बुधवार को सेंट्रल कॉलोनी स्थित दुर्गा पूजा पंडाल का जाएजा भी लिया। इसी प्रकार से खोरीबाड़ी और माटीगाड़ा के भी पूजा पंडाल में विशेष व्यवस्था की जा रही है। इसकी जानकारी भाजपा के सागठनिक जिलाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने दी। भाजपा सांसद तथा प्रवक्ता राजू बिष्ट का कहना है कि प्रधानमंत्री के पूजा पर संदेश से राज्य के लोग तो लाभान्वित होंगे ही साथ ही भाजपा कार्यर्ताओं और समर्थकों में जोश पैदा होगा। माना जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा सियासी दाव चला है। तृणमूल काग्रेस की नेता ममता बनर्जी को टक्कर देने के लिए पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सहारा लिया है। पार्टी की ओर से पीएम का बड़ा कार्यक्रम तय किया गया है। 22 अक्टूबर को पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक पूजा पंडाल का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगें। प्रधानमंत्री के संबोधन को 10 पूजा पंडालों में लाइव दिखाने की योजना तैयार की गई है। दरअसल पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा को सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। इस पूजा के जरिए भाजपा लोगों में पैठ बढ़ाने की कोशिश में जुटी हुई है। वीडियो काफ्रेंस के माध्यम से बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे राज्य में दुर्गा पूजा के उत्सव की शुरुआत के मौके पर लोगों को पूजोर शुभेच्छा (पूजा की शुभकामनाएं) कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री को संदेश देंगे। भाजपा सूत्रों ने बताया कि राज्य के 78,000 मतदान केंद्रों में प्रत्येक केंद्र पर 25 से अधिक कार्यकर्ता या समर्थक उचित दूरी का पालन करते हुए इस कार्यक्रम को देखेंगे और सुनेंगे।

इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह खुद 22 अक्टूबर को कोलकाता जाएंगे और यहा दुर्गा पूजा के पंडालों में शामिल होकर लोगों के साथ दुर्गा पूजा का जश्न मनाएंगे। बीजेपी दुर्गा पूजा के बहाने बंगाल में चुनावी बिगुल भी फूंकेगी। भाजपा ने बिहार चुनाव खत्म होने से पहले ही 2021 के बंगाल चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। दुर्गा पूजा के भाजपा की गतिविधि उसी रणनीति का हिस्सा है।

chat bot
आपका साथी