अवैध निर्माण में सिलीगुड़ी नंबर वन-तृणमूल

-कह माकपा नीत वाममोर्चा के पार्षदों के वार्डो में सबसे ज्यादा हुआ है अवैध निर्माणतैयार हुई 150

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 08:29 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 08:29 PM (IST)
अवैध निर्माण में सिलीगुड़ी नंबर वन-तृणमूल
अवैध निर्माण में सिलीगुड़ी नंबर वन-तृणमूल

-कह, माकपा नीत वाममोर्चा के पार्षदों के वार्डो में सबसे ज्यादा हुआ है अवैध निर्माण,तैयार हुई 150 सूची सार्वजनिक करे नगर निगम

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : दाíजलिंग जिला (समतल) तृणमूल काग्रेस अध्यक्ष रंजन सरकार ने कहा है कि अवैध निर्माण के मामले में सिलीगुड़ी शहर भारत में नंबर वन है। यहा माकपा नीत वाममोर्चा संचालित नगर निगम बोर्ड के वाममोर्चा पार्षदों के वार्डो में अवैध निर्माण सबसे ज्यादा व धड़ल्ले से हुआ है। वह गुरुवार को तृणमूल काग्रेस के जिला कार्यालय विधान भवन में संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा जो अवैध निर्माणों की 150 सूची तैयार की गई थी उसे सार्वजनिक क्यों नहीं किया जा रहा है। उसे अविलंब सार्वजनिक किया जाए। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम के निवर्तमान मेयर अशोक भट्टाचार्य के खुद अपने छह नंबर वार्ड में भी अवैध निर्माण धड़ल्ले से हुआ है। एक अवैध निर्माण को तो नगर निगम द्वारा तोड़ दिए जाने के बावजूद पुन? उसका पुनíनर्माण हुआ है।

तृणमूल काग्रेस नेता ने यह भी कहा कि शहर में नदियों किनारे पर अतिक्रमण भी सबसे ज्यादा वाममोर्चा पार्षदों के वार्डो में ही हुआ है। जगह-जगह अतिक्रमण से शहर का बुरा हाल हो कर रह गया है। नालों पर निर्माण किए जा रहे हैं। इससे शहर में निकासी व्यवस्था चरमरा कर रह गई है। आम लोगों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। अवैध निर्माण ने लोगों की नाक में दम कर रखा है। हमने इस बाबत बार-बार कहा लेकिन नगर निगम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। वो (नगर निगम के कर्ता-धर्ता) नहीं जानते तो आएं हम दिखा देंगे।आम लोगों को नजर आ रहा है, आम लोगों को सब पता है, लेकिन नगर निगम को पता नहीं है, यह आश्चर्य है।

उन्होंने यह भी कहा कि, एक नंबर बोरो में एक नगर निगम कर्मचारी द्वारा एमआर बुक चोरी कर लोगों को

बिल्डिंग प्लान के नाम पर प्रताड़ित किया गया है। इस मामले में हमने लिखित शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एक नंबर बोरो चेयरमैन और बोरो ऑफिसर भी मामले को जानते हैं। कहा गया था कि जाच कमेटी बनी है तो क्या हुआ? जाच क्यों नहीं हुई? जाच हुई तो फिर जाच रिपोर्ट कहा है? कार्रवाई कहा है? यह अत्यंत चिंतनीय है। उन्होंने यह भी कहा कि एक अवैध नेक्सस सिलीगुड़ी नगर निगम को निगलता जा रहा है।

chat bot
आपका साथी