शहर से लेकर गांव तक उत्सव सा माहौल

-मंदिरों में दिनभर भजन और कीर्तन का दौर - लोगों ने अपने घरों पर लहराया भगवा झंडा -रात

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 07:39 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 07:39 PM (IST)
शहर से लेकर गांव तक उत्सव सा माहौल
शहर से लेकर गांव तक उत्सव सा माहौल

-मंदिरों में दिनभर भजन और कीर्तन का दौर

- लोगों ने अपने घरों पर लहराया भगवा झंडा

-रात को घी के दीए से पूरा शहर जगमग

-विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने भी चलाया अभियान

-विजयोत्सव रैली निकालने की कोशिश नाकाम

-नक्सलबाड़ी इलाके से पांच भाजपा समर्थक गिरफ्तार जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी: अयोध्या में राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भूमि पूजन किया। इस ऐतिहासिक दिन पर सिलीगुड़ी में भी शहर से लेकर गांव तक जोश और उत्सव का माहौल देखा गया। जगह-जगह विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने उत्साह पूर्वक मंदिरों को सजाया। इसके साथ ही भजन कीर्तन,पूजा पाठ,रामायण पाठ आदि का आयोजन किया गया। पुलिस के लाख रोकने के बाद भी सड़क पर विजय यात्रा निकाली गई। इस दौरान घोषपुकुर में चार और गोसाईंपुर में एक भाजपा समर्थक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि नक्सलबाड़ी श्मशान काली मंदिर के घाट को दीपों से सजाया गया है। पुलिस वहा लगातार पहरा दे रही है। सिलीगुड़ी के भारत माता मंदिर, विहिप के प्रधान नगर स्थित चार खंड के साथ ही सालासर दरबार धाम,संतोषी नगर और अन्य मंदिरों में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। संध्या बेला में दीपक जलाए गए। राम जानकी मंदिर में पाच पंडितों के द्वारा पाठ किया गया। हनुमान मंदिर नेहरू रोड में राम जन्मभूमि शिलान्यास के समय पूजा अर्चना की गई। साथ में प्रसाद वितरण किया गया। संध्या बेला में सभी मंदिरों में दीपावली मनाई गई । हिल कार्ट रोड स्वर्ण शिल्पी समिति की ओर से भी राम जन्मभूमि शिलान्यास के अवसर पर 311 दीप जलाए गए। स्वास्तिक बनाया गया। इसके अलावा हिल कार्ट रोड में भगवा पताका लगाई गई। पूरा रोड राम भक्ति से सराबोर नजर आ रहा था। वहीं राम भजन भी जगह जगह से सुनाई पड़ रही थी। इसी कड़ी के तहत एक दूसरे को बधाई देने का सिलसिला जारी रहा।

इसके अलावा कई वार्डो में विहिप कार्यकर्ताओ ने बजरंगदल के साथ मिलकर लडडू प्रसाद का वितरण किया। प्रधान नगर थाना क्षेत्र के मिलन मोड पर राम भक्तों की टोली ने रामपूजा का आयोजन किया। आरोप है कि पुलिस ने आयोजन रोकने की कोशिश की। राणीसती मंदिर गंगानगर व दो माइल सेवक रोड, ढाई माइल के खाटू श्याम मंदिर, पंचमुखी जी मंदिर में भजन कीर्तन व दीपोत्सव किया जा रहा है। गोरिया मठ ने भजन व कीर्तन के साथ दीपोत्सव का आयोजन किया गया। वार्ड एक के वाणी मंदिर मार्ग व वार्ड तीन में राम भक्तों द्वारा मिठाईया बांटी गई। श्रीराम कॉलोनी में अखंड रामायण का पाठ किया गया। दूसरी ओर समर नगर में भजन कीर्तन के लिए लाए गए साउंड बॉक्स को पुलिस ने जब्त कर लिया और लोगों को खदेड़ दिया। शाम होते ही शहर में जगमग दीपावली मनाई गई। लोगों ने अपने-अपने घरों में घी की दीपक जलाए। पूरा शहर जगमग हो गया।

chat bot
आपका साथी