हताशा में कराए जा रहे भाजपा नेताओं पर हमले

-प्रदेश अध्यक्ष पर हमले से नहीं रुकने वाला भाजपा का विजयरथ -कानून व्यवस्था को लेकर राज्यपाल

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 06:52 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 06:52 PM (IST)
हताशा में कराए जा रहे भाजपा नेताओं पर हमले
हताशा में कराए जा रहे भाजपा नेताओं पर हमले

-प्रदेश अध्यक्ष पर हमले से नहीं रुकने वाला भाजपा का विजयरथ

-कानून व्यवस्था को लेकर राज्यपाल की तरह आत्ममंथन करें मुख्यमंत्री

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : 15 दिनों अंदर दूसरी बार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष पर तृणमूल कांग्रेस समर्थकों द्वारा हमले की बात सामने आयी है। इस घटना की निंदा करते हुए भाजपा के सांसद राजू बिष्ट व जॉन बॉरला समेत जिला स्तरीय नेताओं ने इसकी निंदा की है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा नेताओं पर हमला और हत्या तृणमूल कांग्रेस के हताशा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि

पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के काफिले पर हमला हुआ है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के काफिले पर पत्थर फेंका गया, जो सीधा उनकी गाड़ी से जा लगा। तृणमूल काग्रेस के कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया है। यह पहली बार नहीं है जब ऐसा हुआ है। 15 दिन के भीतर बंगाल बीजेपी अध्यक्ष के काफिले पर ये दूसरा हमला है। उन्होंने कहा कि राज्य में तृणमूल कांग्रेस ने पॉलिटिकल टेररिज्म की स्थापना की है। इसलिए ही प्रदेश अध्यक्ष ने इसकी संख्या कश्मीर से की है। इससे भाजपा का विजय अभियान थमने वाला नहीं है। तृणमूल नेताओं को यह पता होना चाहिए कि जमीन पर जितनी जोर से बॉल को पटका जाएगा वह उतनी तेजी से उपर जाता है नीचे नहीं। भाजपा सांसद जॉन बॉरला ने कहा कि उसी मुर्शीदाबाद में दिलीप घोष पर हमला हुआ जहां जहा कभी बंगाल के भाजपा प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय की गाड़ी को कुछ विशेष वर्ग के असामाजिक लोगों ने घेर लिया था।आश्चर्य की बात ये है कि उनकी गाड़ी के पीछे जिले के एसपी की गाड़ी थी।

राज्य में कानून व्यवस्था की स्थित काफी खराब है। बीरभूम जिले के सुरी में दिलीप घोष की रैली में बीजेपी कार्यकर्ताओं के एक समूह पर हमला किया गया था। हमले में कुछ गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई थी। यह घटना बोलपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले सिमुलिया में हुई थी। हमले में एक वाहन और कुछ मोटरसाइकल में तोड़फोड़ की गई थी। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि उन पर क्रूड बम तक फेंके गए थे। इसके बाद भी अगर मुख्यमंत्री कानून व्यवस्था को लेकर आत्ममंथन नहीं करतीं तो इस राज्य का भगवान ही भला करेगा।

chat bot
आपका साथी