मादक पदार्थ के साथ दो गिरफ्तार

जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी गुप्त सूचना के आधार पर प्रधान नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ के स

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 08:13 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 08:14 PM (IST)
मादक पदार्थ के साथ दो गिरफ्तार
मादक पदार्थ के साथ दो गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : गुप्त सूचना के आधार पर प्रधान नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ दो नवयुवकों को गिरफ्तार किया है। उनके नाम मोहम्मद सोहेल (19) और मोहम्मद सुलेमान (20) बताया गया है। उनके पास से पुलिस ने 262 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया है। जिसकी बाजार कीमत लाखों में आंकी जा रही है। दोनों को रविवार सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों आरोपितों को पांच दिन की रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है।

प्रधान नगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों आरोपित मालदह जिले के कालियाचक थाना अंतर्गत इलाके के निवासी हैं। ब्राउन शुगर की तस्करी के उद्देश्य से ही दोनों बीते शनिवार की शाम कालियाचक से सिलीगुड़ी पहुंचे। बस से सिलीगुड़ी जंक्शन उतरने के बाद दोनों मादक पदार्थ की डिलीवरी के लिए मल्लागुड़ी पहुंचे। इसकी सूचना मिलते ही प्रधान नगर थाने की आम पोशाक पुलिस ने अभियान चलाकर दोनों को गिरफ्तार किया। --------------------- मादक पदार्थ के साथ दो गिरफ्तार जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : गुप्त सूचना के आधार पर प्रधान नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ दो नवयुवकों को गिरफ्तार किया है। उनके नाम मोहम्मद सोहेल (19) और मोहम्मद सुलेमान (20) बताया गया है। उनके पास से पुलिस ने 262 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया है। जिसकी बाजार कीमत लाखों में आंकी जा रही है। दोनों को रविवार सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों आरोपितों को पांच दिन की रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है।

प्रधान नगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों आरोपित मालदह जिले के कालियाचक थाना अंतर्गत इलाके के निवासी हैं। ब्राउन शुगर की तस्करी के उद्देश्य से ही दोनों बीते शनिवार की शाम कालियाचक से सिलीगुड़ी पहुंचे। बस से सिलीगुड़ी जंक्शन उतरने के बाद दोनों मादक पदार्थ की डिलीवरी के लिए मल्लागुड़ी पहुंचे। इसकी सूचना मिलते ही प्रधान नगर थाने की आम पोशाक पुलिस ने अभियान चलाकर दोनों को गिरफ्तार किया।

chat bot
आपका साथी