अवैध तरीके से सीमा लांघना जान पर पड़ा भारी, मेची में डूबने से नेपाल निवासी महिला की मौत

जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी अवैध रुप से अंतरराष्ट्रीय सीमा लांघ कर भारत में प्रवेश करने के चक्क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 10:32 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 10:32 PM (IST)
अवैध तरीके से सीमा लांघना जान पर पड़ा भारी, मेची में डूबने से नेपाल निवासी महिला की मौत
अवैध तरीके से सीमा लांघना जान पर पड़ा भारी, मेची में डूबने से नेपाल निवासी महिला की मौत

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : अवैध रुप से अंतरराष्ट्रीय सीमा लांघ कर भारत में प्रवेश करने के चक्कर में एक महिला मेची में डूब गई। रविवार सुबह सीमांत इलाके में नदी किनारे से महिला का शव बरामद हुआ है। मृतका की पहचान कमला राजवंशी (30) के रुप में कराया गया है। मृतका पड़ोसी देश नेपाल के काकड़भीटा से सटे मेचीडांरा इलाके की निवासी थी। इस मामले को लेकर दार्जिलिंग जिला पुलिस ने नेपाल पुलिस से भी संपर्क साधा है।

जानकारी के मुताबिक बीते शनिवार की रात तस्कर गिरोह से जुड़े तीन लोगों का एक दल रात के अंधेरे में मेची नदी पार कर भारत में प्रवेश कर रहे थे। महिला नदी में डूब गई। जबिक उसके दो साथी तैर कर मेची नदी पार होकर भारत में प्रवेश कर गए। शनिवार सुबह भारत-नेपाल सीमांत के 55 नंबर पीलर के पास से महिला का शव बरामद हुआ। नदी किनारे शव देखकर स्थानीय लोगों ने खोरीबाड़ी थाना पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच को लेकर खोरीबाड़ी थाना पुलिस ने नेपाल पुलिस से भी संपर्क कर घटना की जानकारी साझा किया है। खोरीबाड़ी थाना पुलिस मृतका के साथ मेची पार कर भारत में प्रवेश किए दोनों की तलाश में जुटी है। स्थानीय लोगों ने मृतका को बराबर इलाके में देखे जाने का सत्यापन किया है।

दार्जिलिंग जिला पुलिस के डीएसपी (ग्रामीण) अचिंत्य गुप्ता ने बताया कि सीमांत नदी किनारे से महिला का शव बरामद हुआ है। वह पड़ोसी देश नेपाल के काकड़भीटा इलाके की निवासी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

chat bot
आपका साथी