ईस्टर्न इंडिया रियल इस्टेट मीट-2021 का जमा रंग

ईस्टर्न इंडिया रियल इस्टेट मीट 2021 का जमा रंग

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 11:42 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 11:42 PM (IST)
ईस्टर्न इंडिया रियल इस्टेट मीट-2021 का जमा रंग
ईस्टर्न इंडिया रियल इस्टेट मीट-2021 का जमा रंग

-दुर्गापुर, पटना, कोलकाता, झारखंड, गुवाहाटी व सिलीगुड़ी समेत आसपास के क्षेत्रों के ब्रोकर्स, रियलटर्स, डेवेलपर्स व इंवेस्टर्स हुए शामिल जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : एसोसिएशन ऑफ रियल इस्टेट एडवाइजर्स (एरिया) की ओर से बीते सोमवार को शहर के एक विलासबहुल होटल कोर्टयार्ड बाई मैरियट में 'रियलटाईज-2021' ईस्टर्न इंडिया रियल इस्टेट मीट का आयोजन किया गया। इसमें दुर्गापुर, पटना, कोलकाता, झारखंड, गुवाहाटी व सिलीगुड़ी समेत आसपास के क्षेत्रों के ब्रोकर्स, रियलटर्स, डेवेलपर्स व इंवेस्टर्स शामिल हुए।

इस मीट में रियल इस्टेट के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। खास कर रेरा एक्ट के बारे में मंथन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में महेश सोमानी चेयरमैन एरिया इंडिया की उल्लेखनीय भूमिका रही। एरिया (सिलीगुड़ी) के अध्यक्ष रॉबिन मित्रुका ने स्वागत भाषण दे सबका स्वागत किया। द्वारिका ग्रुप के निदेशक दीपक अग्रवाल उद्घाटन वक्तव्य रखते हुए, सिलीगुड़ी शहर में ऐसे आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने एरिया (सिलीगुड़ी) के स्थायी ऑफिस हेतु जगह देने का भी आश्वासन दिया।

एक और मुख्य अतिथि के रूप में सिलीगुड़ी के पूर्व मेयर अशोक भट्टाचार्य भी इस मीट में सम्मिलित हुए। वहीं, विशेष अतिथि के तौर पर क्रेडाई नार्थ बंगाल के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, दैनिक जागरण (सिलीगुड़ी) के महाप्रबंधक शुभाशीष (जय) हलदर, हार्डवेयर मर्चेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, एबीसी चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सुरोजीत पॉल, लायंस इंटरनेशनल (डिस्ट्रिक्ट 322एफ) के गवर्नर हेमंत अग्रवाल, एनएआर इंडिया के ईस्ट जोन के प्रमुख शैलेश बहेती, पूर्व अध्यक्ष अनूप डालमिया व गवर्निग बॉडी मेंबर रॉबिन मित्रुका मौजूद रहे। इस मीट को सफल बनाने में एरिया (सिलीगुड़ी) के पूर्व अध्यक्ष संजय गोयल, मनोज शर्मा, बसंत अग्रवाल, पूर्व सचिव व एमसी एमओसी ऋषि मित्रुका, राकेश गर्ग, उत्तम साहनी, कन्हैया लाल चौहान व रमेश मोदी समेत अन्य कइयों की उत्कृष्ट भूमिका रही।

chat bot
आपका साथी