बीएसएफ ने पांच तस्करों को किया गिरफ्तार, तस्करी के सामानों को भी किया जब्त

-गिरफ्तार तस्करों में तीन बांग्लादेशी व एक भारतीय तस्कर शामिल जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी भ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 07:54 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 07:54 PM (IST)
बीएसएफ ने पांच तस्करों को किया गिरफ्तार, तस्करी के सामानों को भी किया जब्त
बीएसएफ ने पांच तस्करों को किया गिरफ्तार, तस्करी के सामानों को भी किया जब्त

-गिरफ्तार तस्करों में तीन बांग्लादेशी व एक भारतीय तस्कर शामिल

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी :

भारत-बांग्लादेश सीमावर्ती क्षेत्रों से तस्करों के खिलाफ सीमा सुरक्षा बल द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बीते शनिवार की रात लगभग 1130 बजे एक पुख्ता सूचना के आधार पर बीएसएफ 137 वीं वाहिनी की सीमा चौकी चकगोपाल के जवानों ने दो बाग्लादेशी तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। इस दौरान उनके पास से 05 मोबाइल फोन, चादी के गहनों ( पायल तथा चेन), भारतीय मुद्रा और तीन एटीएम कार्ड भी बरामद किया गया। बताया गया कि तस्करों को अंतराष्ट्रीय सीमा पर उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे अवैध तरीके से भारत से बाग्लादेश में जाने की कोशिश कर रहे थे। पकड़े गए दोनों बाग्लादेशी तस्करों की पहचान रतन (25 वर्ष) पुत्र सत्तार तथा जहांगीर (23 वर्ष) पुत्र जब्बार के रूप में की गई है।

इसके अलावा दिनाक 31 जूलाई 2021 को दोपहर लगभग पौने तीन बजे एक पुख्ता सूचना के आधार पर सीमा सुरक्षा बल की सीमा चौकी हिली, 61 वीं वाहिनी के जवानों ने एक अन्य बाग्लादेशी तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। उसके पास भी एक मोबाइल बरामद किया गया। वह भी अंतराष्ट्रीय सीमा से अवैध तरीके से भारत से बाग्लादेश में जाने की कोशिश कर रहा था। पकड़े गए बाग्लादेशी तस्कर की पहचान मोहम्मद पायल (19 वर्ष) पुत्र मोहम्मद महाबुल के रूप में की गई।

इसी क्रम में बीते शनिवार को ही शाम लगभग पौने पांच बजे पुख्ता सूचना के आधार पर सीमा सुरक्षा बल 61 वीं वाहिनी की सीमा चौकी नार्थ आगरा, के जवानों ने दो भारतीय महिला तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। बताया गया कि वे दोनों भी अवैध तरीके से भारत से बाग्लादेश में प्रवेश की कोशिश कर रही थी। गिरफ्तार दोनों भारतीय महिला तस्करों की पहचान गुड़िया रजक (26 वर्ष) पत्नी महाबुर हासित मुल्ला तथा अख्तारा बीबी (26 वर्ष) पत्नी सुलताना मुल्ला के रूप में की गई। दक्षिण दिनाजपुर जिले की नीचा गोविन्दपुर निवासी बताई गई हैं।

वहीं दूसरी ओर रविवार को तस्कर विरोधी अभियान के दौरान विभिन्न सीमा चौकियों क्षेत्रों में 48 बोतल ईस्कफ कफ सिरप, सात पशु तथा अन्य मिश्रित सामान को जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग एक लाख, 47 हजार 163 रुपये आंकी गयी है।

chat bot
आपका साथी