बीएसएफ मुख्यालय परिसर में पौधरोपण

-केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों ने बड़े पैमाने पर शुरू किया पौधरोपण अभियान -इस मानसून में

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 10:13 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 10:13 PM (IST)
बीएसएफ मुख्यालय परिसर में पौधरोपण
बीएसएफ मुख्यालय परिसर में पौधरोपण

-केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों ने बड़े पैमाने पर शुरू किया गया पौधरोपण अभियान

-इस मानसून में 15 सितंबर 2021 तक एक करोड़ पौधे लगाने का है लक्ष्य

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी :

बीएसएफ उत्तर बंगाल फ्रंटियर मुख्यालय परिसर में रविवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन बीएसएफ उत्तर बंगाल फ्रंटियर के आइजी रवि गांधी के नेतृत्व में कदमतला परिसर में स्थित नक्षत्र वन में किया गया। इस कार्यक्रम में आइजी गांधी के अलावा मुख्यालय के सभी वरिष्ठ अधिकारियों, जवानों तथा सीमा सुरक्षा बल सीनियर सेकेंडेरी स्कूल कदमतला के छात्रों ने हिस्सा लिया तथा मुख्यालय परिसर में पौधरोपण किया।

इस मौके पर उपस्थिति लोगों को संबोधित करते हुए आइजी गांधी ने कहा कि पृथ्वी पर वृक्षों की भारी कमी हो गयी है। दिन प्रतिदिन वृक्षों को भारी मात्रा में काटा जा रहा है। जिससे की पृथ्वी पर लगातार प्रदूषण बढ़ता ही जा रहा है। इससे भविष्य में मानव जीवन के लिए गंभीर संकट पैदा हो सकता है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वृक्ष हमें स्वच्छ हवा, भोजन, लकड़ी, फल-फूल आदि महत्वपूर्ण वस्तुएं प्रदान करते हैं। इसके साथ ही वृक्ष पक्षियों तथा जानवरों का प्राकृतिक आश्रय स्थल भी है। वृक्ष पर्यावरण के शुद्धिकरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। भारत सरकार पौधरोपण व वृक्षों के संरक्षण पर विशेष बल दे रही है। इसके साथ ही पौधरोपण को लेकर सरकार के द्वारा सामान्य नागरिकों को भी प्रोत्साहित किया जाता रहा है। देश प्रत्येक जिम्मेवार नागरिक का यह कर्तव्य बनाता है कि हमलोग ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं, जिससे की भविष्य मे पृथ्वी को प्रदूषण से मुक्त कराया जा सके। यदि हम चाहते हैं कि प्रदूषण कम हो एवं हम संतुलित विकास की ओर अग्रसर हो तो हमें पर्यावरण की सुरक्षा के साथ संामजस्य रखते हुए अनिवार्य रुप से पौधरोपण का सहारा लेना होगा। हमारा अस्तित्व एवं जीवन की गुणवत्ता एक स्वस्थ प्राकृतिक पर्यावरण पर ही निर्भर है।

बीएसएफ उत्तर बंगाल फ्रंटियर द्वारा मिली जानकारी के अनुसार गृह मंत्रालय के आदेश के तहत केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों ने 15 सितंबर 2021 तक इस मानसून के मौसम में अपने और आसपास के क्षेत्र में उपलब्ध भूमि पर लगभग एक करोड़ पौधे लगाने के लिए बड़े पैमाने पर पौधरोपण अभियान शुरू किया है।

chat bot
आपका साथी