नाबालिग बहनों से दुराचार पर इलाके में उत्तेजना

जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी दो नाबालिग बहनों के साथ दुराचार की घटना ने इलाके में खलबली मचा दिय

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 08:54 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 08:54 PM (IST)
नाबालिग बहनों से दुराचार पर इलाके में उत्तेजना
नाबालिग बहनों से दुराचार पर इलाके में उत्तेजना

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : दो नाबालिग बहनों के साथ दुराचार की घटना ने इलाके में खलबली मचा दिया है। मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना सिलीगुड़ी से सटे न्यू जलपाईगुड़ी थाना अंतर्गत बारीभाषा के राम नगर कॉलोनी इलाके में घटी है। पीड़ित बहनों को इलाज के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं न्यू जलपाईगुड़ी थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों बहनें दवाई लाने के लिए घर से निकली थी। तभी दो युवकों ने उनका पीछा किया और जबरन उठा कर ले गए। दुराचार की घटना के जिक्र किसी से करने पर जान से मारने की धमकी देकर छोर दिया। घर पहुंचने के बाद छोटी बहन की स्थिति बिगड़ गई। इसके बाद उसने परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। घटना सुनते ही आग-बबूला हुए परिवार वालों ने आरोपितों के खिलाफ नामजद शिकायत न्यू जलपाईगुड़ी थाने में दर्ज कराई। न्यू जलपाईगुड़ी थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जाच शुरु किया है। वहीं नाबालिगों की मेडिकल जाच और इलाज के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया है।

घटना में शामिल दोनों युवक उसी इलाके के निवासी बताये गए है। आरोपितों के नाम पवन अधिकारी और भोला साह बताया जा रहा है। घटना के बाद से दोनों आरोपित इलाके से फरार हैं। इलाकाई लोगों के अनुसार दोनों आरोपित इलाके में छटे हुए बदमास के रुप मे जाने जाते हैं। रेलवे लाइन पर दिन-रात जुआ खेलना ही उनका पेशा है। इस घटना से इलाके में उत्तेजना का माहौल है। गुस्साए इलाकाई लोगों ने आरोपितों के घर मे भी तोड़फोड़ मचाया है।

chat bot
आपका साथी