आज किया जाएगा तुलसी पूजन

जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी काíतक पूíणमा काíतक मास का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है। इस दिन तुलस

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 07:21 PM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 07:21 PM (IST)
आज किया जाएगा तुलसी पूजन
आज किया जाएगा तुलसी पूजन

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : काíतक पूíणमा काíतक मास का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है। इस दिन तुलसी पूजा का भी विशेष महत्व है। आज तुलसी पूजन किया जाएगा। कार्तिक महीने की एकादशी के दिन से तुलसी पूजन विशेष तौर पर शुरू हो जाता है। ऐसे में श्रद्धालुओं के द्वारा तुलसी पूजन विशेष तौर पर किया जाएगा। इस बारे में पंडित उमाशंकर पांडेय का कहना है कि काíतक मास की एकादशी के दिन तुलसी का विवाह शालीग्राम के साथ विवाह हुआ था। इस दिन जो श्रद्धालु किसी कारणवश तुलसी विवाह नहीं कर पाते हैं वे तुलसी विवाह पूर्णिमा तिथि तक कर सकते हैं। इसलिए अधिकतर श्रद्धालु पूर्णिमा को तुलसी विवाह करेंगे। कहा जाता है कि पूíणमा तिथि के दिन तुलसी का बैकुंठ धाम में आगमन हुआ था।

इसलिए काíतक पूíणमा के दिन तुलसी पूजा का खास महत्व है। यह भी कहा जाता है कि इसी दिन तुलसी का पृथ्वी पर आगमन भी हुआ था। इस दिन श्रीहरि की पूजा में तुलसी अíपत करना लाभदायक होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन घरों में तुलसी के पौधे के आगे दीपक जलाना और भगवान विष्णु की पूजा करने से लक्ष्मीजी सदा के लिए प्रसन्न हो जाती है। इस महीने में तुलसी जी की पूजा करने पर श्रद्धालुओं की मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। वहीं इस इस मास में तुलसी पूजा करने से स्वास्थ्य सही रहता है। कई रोग स्वत: ही दूर हो जाते हैं। इस महीने में तुलसी विवाह किया जाता है। काíतक मास आरोग्य प्रदान करने वाला, रोगविनाशक, सद्बुद्धि प्रदान करने वाला तथा मा लक्ष्मी की साधना के लिए सर्वोत्तम है।

chat bot
आपका साथी