प्रकाश पर्व पर बच्चों को किया गया पुरस्कृत

श्री गुरु सिंह सभा के तत्वावधान में गुरु नानक देव का 551 वें प्रकाश पर्व के अवसर पर सेवक रोड स्थित गुरुद्वारा बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 07:53 PM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 07:53 PM (IST)
प्रकाश पर्व पर बच्चों को किया गया पुरस्कृत
प्रकाश पर्व पर बच्चों को किया गया पुरस्कृत

ऑनलाइन प्रतियोगिता की गई थी आयोजित

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : श्री गुरु सिंह सभा के तत्वावधान में गुरु नानक देव का 551 वें प्रकाश पर्व के अवसर पर सेवक रोड स्थित गुरुद्वारा बच्चों को पुरस्कृत किया गया। अवसर को देखते हुए इस वर्ष ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें बच्चों ने बहुत ही खूबसूरती के साथ गुरुवाणी का पाठ किया। कई बच्चों ने गुरुनानक देव जी की जीवनी पर रोशनी डाली । इस तरह से इस प्रतियोगिता में 35 बच्चे शामिल हुए थे। दीवान सजाया गया। हजुरी रागी जत्था भाई गुरुदेव सिंह के द्वारा कीर्तन प्रस्तुत किया गया। जहां पर श्रद्धालुओं ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए कीर्तन का आनंद लिया। वहीं अखंड जाप भी किया जा रहा है। 30 नवंबर को सुबह का दीवान सुबह साढ़े छह बजे सजेगा। वहीं ग्यारह बजे से हजुरी रागी जत्था द्वारा कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा। बहुत ही सादगी के साथ उक्त कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। लंगर की व्यवस्था भी चंद घंटों के लिए होगी। बहुत ही सावधानी के साथ पर्व मनाया जा रहा है। ताकि ये बीमारी अधिक ना फैले। क्योंकि एक-दूसरे के संपर्क में आने से ये संक्रमण अधिक फैलता है। इस बारे में श्री गुरु सिंह सभा की ओर से जी एस होरा ने बताया कि कोविड-19 को देखते हुए बहुत ही सावधानी के साथ प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। श्रद्धालुओं से भी ये ही अपील करते हैं कि वे मास्क पहनकर गुरुद्वारा में प्रवेश करें। स्वच्छता का विशेष ख्याल रखे। इस बीमारी से बचना है तो मास्क सहित बार-बार अपने हाथों को धोते रहे।

chat bot
आपका साथी