सिक्किम के जैविक उत्पाद को पूरे विश्व में पहुंचाने की तैयारी

-गंगटोक में विशेष सम्मेलन का आयोजन आज -दैनिक जागरण ने भी की है बड़ी पहल जागरण

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Jan 2020 07:49 PM (IST) Updated:Wed, 22 Jan 2020 07:49 PM (IST)
सिक्किम के जैविक उत्पाद को पूरे विश्व में पहुंचाने की तैयारी
सिक्किम के जैविक उत्पाद को पूरे विश्व में पहुंचाने की तैयारी

-गंगटोक में विशेष सम्मेलन का आयोजन आज

-दैनिक जागरण ने भी की है बड़ी 'पहल' जागरण संवाददाता,सिलीगुड़ी:सिक्किम के जैविक उत्पाद को पूरे विश्व में पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। आने वाले दिनों में यहां के जैविक खाद्य प्रसंस्करण के उत्थान के लिए कई पहल किए जाएंगे। कल बृहस्पतिवार से इसकी शुरूआत भी हो रही है। दैनिक जागरण भी इस पहल के साथ जुड़ा हुआ है। अपने पहल कार्यक्रम के तहत दैनिक जागरण इस कार्यक्रम में मीडिया पार्टनर की भूमिका में है। कल 24 तारीख को सिक्किम की राजधानी गंगतोक के होटल सुमित डेंजोंग में एक विशेष सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसी सम्मेलन में सिक्किम के जैविक खाद्य प्रसंस्करण के उत्थान और इसे पूरे विश्व तक पहुंचाने पर विचार विमर्श किया जाएगा। इसके लिए विशेष रणनीति भी तैयार की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के राज्यपाल गंगा प्रसाद उपस्थित रहेंगे। उनके अलावा सिक्किम सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव थॉमस चाडी के अलावा सिक्किम सरकार के हॉर्टिकल्चर विभाग के सचिव एमटी शेरपा भी रहेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन द एसोसिएटेड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया ऐसोचेम के सहयोग से किया जा रहा है। भारत सरकार ने जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए विशेष पहल की शुरुआत की है। अधिक से अधिक किसानों को जैविक तरीके से खेती करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सिक्किम पूरी तरह से जैविक खेती करने वाला राज्य है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस सम्मेलन का आयोजन सिक्किम की राजधानी गंगटोक में किया जा रहा है। इस सम्मेलन में जैविक खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े कई दिग्गज भी उपस्थित रहेंगे। दैनिक जागरण ने भी इस कार्यक्रम से जुड़ने पर अपनी खुशी प्रकट की है। सिक्किम में सरकार सिर्फ जैविक खेती को बढ़ावा ही नहीं दे रही है अपितु राज्य में जैविक संस्कृति को विकसित कर रही है। दैनिक जागरण पहल ने सरकार के इस कदम की सराहना की है।

chat bot
आपका साथी