याद किए गये भाजपा नेता अभिजीत राय चौधरी

-जिला मुख्यालय में14 को होगा स्मृति सभा का आयोजन - प्रदेश अध्यक्ष सह अन्य नेता होंगे शामिल

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 06:57 PM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 06:14 AM (IST)
याद किए गये भाजपा नेता अभिजीत राय चौधरी
याद किए गये भाजपा नेता अभिजीत राय चौधरी

-जिला मुख्यालय में14 को होगा स्मृति सभा का आयोजन

- प्रदेश अध्यक्ष सह अन्य नेता होंगे शामिल

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी :सिलीगुड़ी भाजपा सांगठनिक जिला अध्यक्ष की याद में नक्सलबाड़ी मंडल कमेटी की ओर से स्मरण सभा का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष दिलीप बड़ाइक के आवास स्थित कार्यालय में मंडल कमेटी से जुड़े नेताओं ने उन्हें एक निर्भिक और सबको साथ लेकर चलने वाला नेता बताया। इस मौके पर श्यामल राय, नारायण कुंडू, पंकज घोष, संतोष मोदी, मनमत राय, प्रफूल्य राय आदि ने कहा कि अभिजीत राय चौधरी सड़क दुर्घटना में उस समय मारे गये जब वे दूसरी बार जिलाध्यक्ष चुने जाने के बाद कोलकाता से सड़क मार्ग से सिलीगुड़ी लौट रहे थे। उनके द्वारा बताए मार्ग पर पार्टी को आगे ले जाने का हमेशा पार्टी नेताओं द्वारा प्रयास होगा। मंडल अध्यक्ष दिलीप बराइ ने अभिजीत राय चौधरी के साथ उनके बिताया गया एक एक बातों को लोगों के बीच बताया।

वहीं दूसरी ओर स्वर्गीय भाजपा नेता अभिजीत राय चौधरी के स्मरण सभा को लेकर मंगलवार को पार्टी कार्यालय में बैठक की गयी। बैठक में मनोरंजन मंडल, सविता अग्रवाल ,राजू साहा,आनंदमय बर्मन, कन्हैया पाठक, सुशील अग्रवाल, माधवी मुखर्जी आदि नेता मौजूद थे। निर्णय लिया गया कि 14 दिसंबर को यहां स्मरण सभा यानि शोक सभा का आयोजन होगा। इसमें प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दिलीप घोष समेत अन्य नेता मौजूद रहेंगे। इसी बैठक में जिलाध्यक्ष को लेकर भी अलग से चर्चा की जा सकती है। भाजपा सूत्रों से मिल जानकारी के अनुसार भाजपा के ज्यादातर मंडल कमेटी चाहती है कि नये जिलाध्यक्ष का चयन नगर निगम चुनाव के बाद किया जाए। नगर निगम चुनाव तक भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल जो संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक भी है उन्हें यह जिम्मेदारी सौंप दी जाए। उसके बाद नये जिलाध्यक्ष को जिम्मेदारी सौंपी जाए जो विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए उसपर काम करें। इस दौड़ में आनंदमय बर्मन, राजू साहा, राज भट्टाचार्य, सविता अग्रवाल आदि प्रमुख है।

chat bot
आपका साथी