अभिजीत राय चौधरी दोबारा बने जिलाध्यक्ष

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी भाजपा सांगठनिक जिला अध्यक्ष के रूप में दोबारा अभिजीत राय चौधरी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 11:01 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 11:01 PM (IST)
अभिजीत राय चौधरी दोबारा बने जिलाध्यक्ष
अभिजीत राय चौधरी दोबारा बने जिलाध्यक्ष

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी भाजपा सांगठनिक जिला अध्यक्ष के रूप में दोबारा अभिजीत राय चौधरी को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। दोबारा जिलाध्यक्ष बनने पर भाजपा समर्थकों में काफी उत्साह है। अभिजीत राय चौधरी के शहर से बाहर होने के कारण भाजपाईयों ने जश्न नहीं मनाया। शनिवार को उनके लौटने के बाद जश्न मनाने की तैयारी की जा रही है। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष माधवी मुखर्जी का कहना है कि पुलिस के द्वारा हैदराबाद में दुराचारियों के मुठभेड़ मे मारे जाने के बाद रैली निकालना चाहती थी परंतु पुलिस की ओर से इसकी अनुमति नहीं दी गयी। कल इसका जश्न भी मनाया जाएगा। भाजपा के कई नेताओं का कहना है कि चुनावी प्रक्रिया के आधार पर भाजपा जिलाध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ है। भाजपा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद अभिजीत राय चौधरी ने जागरण से बात करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें दोबारा बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। वे पार्टी को आने वाले दिनों में नगर निगम, महकमा परिषद और पंचायत चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव में विजयी बनाने का हर संभव प्रयास करेंगे। जल्द ही जिला कमेटी का विस्तार किया जाएगा। पार्टी के अंदर किसी प्रकार का कोई आपसी मनमुटाव ना हो इसका विशेष रुप से ध्यान रखा जाएगा। शुक्रवार को प्रदेश भाजपा की ओर से 24 जिलाध्यक्ष की सूची जारी की गयी है। इसमें उत्तर बंगाल के कूचबिहार से मालती रावा, अलीपुरद्वार गंगा प्रसाद शर्मा, जलपाईगुड़ी से वापी गोस्वामी, सिलीगुड़ी से अभिजीत राय चौधरी, मालदा से गोविंद चंद्र मंडल, दक्षिण दिनाजपुर से विनय बर्मन के नाम घोषित किए गये है। उत्तर दिनाजपुर व दार्जिलिंग के जिलाध्यक्ष के नामों की घोषणा बात में की जाएगी।

chat bot
आपका साथी