महिला से छेड़खानी मामलें में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरफ्तार

जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी भाजपा के छह नंबर मंडल के पूर्व अध्यक्ष काजल विश्वकर्मा को पुलिस ने

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 07:53 PM (IST) Updated:Fri, 22 Nov 2019 06:16 AM (IST)
महिला से छेड़खानी मामलें में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरफ्तार
महिला से छेड़खानी मामलें में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : भाजपा के छह नंबर मंडल के पूर्व अध्यक्ष काजल विश्वकर्मा को पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ व दुराचार करने की कोशिश के आरोप में गुरुवार की शाम गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को उसे जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया जाएगा।आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए तृणमूल कांग्रेस की ओर से लगातार थाना जाकर हंगामा किया गया। एनजेपी थाना प्रभारी अनिवार्ण भट्टाचार्य ने बताया कि वे नहीं जानते कि पकड़ा गया किस राजनीतिक दल से संबंध रखता है। थाना में आरोपी के खिलाफ महिला ने बैंक में नौकरी का झांसा देकर उसके साथ छेड़खानी और दुराचार करने की कोशिश का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ स्थानीय लोगों में काफी रोष देखा जा रहा था। आरोपित को गिरफ्तार किए जाने के बाद लोगों में रोष कम हुआ है। भाजपा जिलाध्यक्ष अभिजीत राय चौधरी ने बताया कि उन्हें पहले ही मंडल अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। महिला ने शिकायत दर्ज की तो पुलिस निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करें।

chat bot
आपका साथी