इस्लामपुर पहुंचा भाजपा प्रतिनिधि मंडल

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : उत्तर दिनाजपुर के इस्लामपुर में गोलीकांड में मारे गये दोनों छात्र

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 02:01 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 02:01 PM (IST)
इस्लामपुर पहुंचा भाजपा प्रतिनिधि मंडल
इस्लामपुर पहुंचा भाजपा प्रतिनिधि मंडल

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : उत्तर दिनाजपुर के इस्लामपुर में गोलीकांड में मारे गये दोनों छात्रों के परिवार के बीच भाजपा प्रदेश प्रतिनिधिमंडल रविवार को पहुंचा। भाजपा नेताओं में प्रदेश महासचिव प्रताप बनर्जी, प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष लाकेट चटर्जी, भाजपा नेता मुकुल राय शामिल है। मृतक राजेश सरकार और तापस बर्मन के परिवार वालों से मिलकर उन्हें इंसाफ दिलाने का भरोसा दिलाया। परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए ही भाजपा की ओर से 26 सिंतबर को बंगाल बंद का आह्वान किया गया है। बंद को नहीं होने देने की घोषणा स्वयं मुख्यमंत्री ने विदेश से की है। इसको लेकर भाजपा प्रतिनिधि दल ने कहा कि सरकार प्रशासन की मदद से पहले लोगों की जान लेती है और इंसाफ दिलाने के लिए बंद बुलाया गया है तो उसे भी नहीं होने देने की धमकी देती है। लोकतंत्र में जनता बंद तो क्या जरूरत पड़ी तो सत्ता से भी ऐसी पार्टी को उखाड़ फेंक देगी।

chat bot
आपका साथी