गिरफ्तारी को लेकर भाजपाईयों ने किया थाना घेराव

-गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने पर आंदोलनकारी वापस लौटे जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : भाजपा ने

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Sep 2018 07:56 PM (IST) Updated:Wed, 12 Sep 2018 07:56 PM (IST)
गिरफ्तारी को लेकर भाजपाईयों ने किया थाना घेराव
गिरफ्तारी को लेकर भाजपाईयों ने किया थाना घेराव

-गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने पर आंदोलनकारी वापस लौटे

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : भाजपा नेता अभिजीत राय चौधरी, कन्हैया पाठक और प्रदेश नेत्री अनिंदिंता राय दास पर हमले का मामला बुधवार दूसरे दिन भी भाजपाईयों का सड़क जाम और थाना घेराव किया गया। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से दोपहर 12 बजे मारपीट से आहत पीड़िता भाजपा नेत्री अंनिंदिंता राय दास ,प्रदेश महासचिव देवयानी सेनगुप्ता जिलाध्यक्ष माधवी मुखर्जी, जुली तमांग, भाजपा पार्षद मालती राय, खुश्बू मित्तल, जिला के नेता प्रसन्नजीत पॉल, राजू पॉल गुड्डू सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा समर्थकों ने हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रधाननगर थाना के सामने प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दिया। भाजपा नेताओं पर हमला करने वालों को गिरफ्तार करों। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद प्रधाननगर थाना के आइसी पंकज थापा पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से अपनी बातें थाने में आकर मांग रखने को कहा। सड़क से प्रदर्शनकारी थाना परिसर पहुंच वहां घेराव प्रदर्शन करने लगे। थाना के आइसी और एसीपी ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि कांड संख्या 468 के आरोपितों को 24 घंटे के अंदर पकड़ लिया जाएगा। वे सब पुलिस को अपना काम करने दें। उसके बाद करीब ढ़ाई बजे आंदोलन समाप्त हुआ। महिला मोर्चा की जिलाअध्यक्ष माधवी मुखर्जी ने कहा कि आश्चर्य की बात है कि महिला पर हमला होने के 24 घंटे बाद भी पुलिस आरोपितों विजेंद्र कपूर उर्फ मासूम उसका भाई सुरेंद्र कपूर उर्फ छोटू तथा सुमन झा को गिरफ्तार नहीं कर पायी है। सभी आरोपित खुलेआम घूम रहे है। पुलिस अगर अपने दिए गये आश्वासन के बाद भी आरोपितों को नहीं पकड़ती है तो दोबारा आंदोलन किया जाएगा।

इंसेट

मासूम के समर्थन में आए लोग

सिलीगुड़ी : भाजपा नेताओं पर हमले के आरोपित विजेंद्र कपूर उर्फ मासूम के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग आगे आए है। मंगलवार की देर रात प्रधाननगर थाना में पहुंचकर मांगपत्र सौंपते हुए कहा कि भाजपा यहां अशांति कराने की कोशिश कर रही है। मासूम के परिवार वालों की ओर से भी प्रधाननगर थाना में मामला दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी