जबरन चंदा लिया तो जाएंगे जेल

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी पुलिस आयुक्तालय व दार्जिलिंग जिला के सभी थाना क्षेत्र को

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Sep 2018 05:37 PM (IST) Updated:Wed, 12 Sep 2018 05:37 PM (IST)
जबरन चंदा लिया तो जाएंगे जेल
जबरन चंदा लिया तो जाएंगे जेल

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी पुलिस आयुक्तालय व दार्जिलिंग जिला के सभी थाना क्षेत्र को निर्देश दिया गया है कि अगर कोई भी संस्था या पूजा कमेटी किसी से जबरन चंदा लेता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। पूजा को लेकर लगातार वाहनों को रोककर चंदा लिए जाने की शिकायतें पुलिस प्रशासन को मिल रही है। जबरन चंदा रोकने के लिए पुलिस की विशेष टीमें तैनात करने को कहा गया है। गणेश पूजा के साथ ही विश्वकर्मा पूजा, दुर्गापूजा और मुहर्रम में ताजिया जुलूस निकाला जाएगा। पुलिस अधिकारियों को कहा गया है कि पुलिस पदाधिकारियों को भी समय समय पर लगातार गश्त करने को कहा गया था। इसमें खोरीबाड़ी, पानीटंकी, नक्सलबाड़ी, एनजेपी, सिलीगुड़ी मेडिकल मोड़ नौकाघाट, बतासी, फांसीदेवा के घोषपुकुर ,विधाननगर तथा सिलीगुड़ी रेगुलूटेड मार्केट में आने-जाने वाली वाहनों पर नजर रखना प्रमुख है। यहां भीड़ वाले मार्ग और बाजार में सादे ड्रेस में पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा। पूजा आयोजकों से इस संबंध में पुलिस की ओर जानकारी भी दी गयी है।

chat bot
आपका साथी