रेल रोको आंदोलन से ट्रेन परिसेवा प्रभावित

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : आल बोडो स्टूडेंट यूनियन द्वारा अलग बोडो राज्य की मांग को

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Oct 2017 08:30 PM (IST) Updated:Tue, 10 Oct 2017 08:30 PM (IST)
रेल रोको आंदोलन से ट्रेन परिसेवा प्रभावित
रेल रोको आंदोलन से ट्रेन परिसेवा प्रभावित

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी :

आल बोडो स्टूडेंट यूनियन द्वारा अलग बोडो राज्य की मांग को लेकर मंगलवार को एनएफ रेलवे के अलीपुरद्वार डिवीजन के कोकराझार व रंगिया डिवीजन के ढेकियाजुली रोड स्टेशन पर आहूत रेल रोको अभियान के चलते ट्रेन परिसेवा प्रभावित रही। शाम को रेल रोको अभियान खत्म होने के बाद गाड़ियों का परिचालन स्वाभाविक हुआ।

हालांकि आंदोलन के दौरान अप व डाउन लाहन की ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर नियंत्रित किया गया।

विभिन्न स्टेशनों पर नियंत्रित का विवरण इस प्रकार है।

अप ट्रेनों की स्थिति-

1. 12345 हावड़ा-गुवाहाटी सरायघाट एक्सप्रेस को न्यू अलीपुरद्वार स्टेशन पर नियंत्रित किया गया है

2. 12519 लोकमान्य तिलक-कामख्या एसी एक्सप्रेस को चौतारा स्टेशन पर नियंत्रित किया गया।

3. 1502 पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को न्यू कूचबिहार स्टेशन पर नियंत्रित किया गया।

4. 15667 गांधीधाम-कामख्या एक्सप्रेस को न्यू कूचबिहार स्टेशन पर नियंत्रित किया गया।

5. 14056 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़- ब्रह्मपुत्र मेल को एनजेपी स्टेशन पर नियंत्रित किया गया।

6. 15960 डिब्रूगढ़-हावड़ा कामरूप एक्सप्रेस को बारपेटा रोड एक्सप्रेस स्टेशन पर नियंत्रित किया गया था।

7. 15959 हावड़ा-डिबरूगढ़ कामरूप एक्सप्रेस को भी न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर नियंत्रित गया।

8. 12423 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को गुवाहाटी स्टेशन पर नियंत्रित किया गया।

9. 12435 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को रंगिया स्टेशन पर नियंत्रित किया गया।

10. 12510 गुवाहाटी-बेंगलुरू एक्सप्रेस रंगिया स्टेशन पर नियंत्रित किया गया।

11. 14055 डिबरूगढ़-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल को लामडिंग स्टेशन पर नियंत्रित किया गया था।

इसके अलावा नई दिल्ली-सिल्चर पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, कैपिटल एक्सप्रेस, चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों को भी विभिन्न जगहों पर नियंत्रित किया गया था।

chat bot
आपका साथी