नव-निर्मित पार्क का उद्घाटन

-आर्थिक असहयोग के बावजूद नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत किए गए कई कार्य अशोक जागरण संवाददाता

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 09:04 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 09:04 PM (IST)
नव-निर्मित पार्क का उद्घाटन
नव-निर्मित पार्क का उद्घाटन

-आर्थिक असहयोग के बावजूद नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत किए गए कई कार्य : अशोक

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 22 अंतर्गत तैयार किए गए नव-निर्मित पार्क का उद्घाटन सिलीगुड़ी नगर निगम प्रशासकीय बोर्ड के चेयरमैन अशोक भट्टाचार्य ने किया। इस दौरान प्रशासकीय बोर्ड के सदस्य कमल अग्रवाल समेत अन्य लोग मौजूद थे। प्रशासकीय बोर्ड के चेयरमैन भट्टाचार्य ने कहा कि वार्ड नंबर 22 अंतर्गत भातृ संघ क्लब के पास इस पार्क का उद्घाटन किया गया है। दो और पार्क तैयार हो रहे हैं। इसका भी उद्घाटन जल्द ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उक्त पार्क ग्रीन सिटी मिशन के तहत तैयार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रीन सिटी मिशन के तहत सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 42 में महांनदा नदी के तट पर नया पार्क बन रहा है। जबकि दूसरा पार्क नगर निगम के वार्ड नंबर 31 के सितलापाड़ा में तैयार हो रहा है। उन्होंने कह कि दोनों पार्को का निर्माण कुछ दिनों में पूरा करा लिए जायेगा। ग्रीन सिटी मिशन के तहत ही महानंदा नदी के तट का सौंदर्यीकरण के प्रथम चरण कार्य लगभग पूरा हो गया है। जल्द ही इसका भी उद्घाटन किया जाएगा। इसके अलावा अलावा सिलीगुड़ी नगर निगम अंतर्गत ही पांच खेल के मैदान भी तैयार किए जा रहे हैं।

भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य सरकार के आर्थिक असहयोग के बावजूद सिलीगुड़ी नगर निगम क्षेत्र में काफी कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वह पिछले दोनों से सिलीगुड़ी नगर निगम के विभिन्न वार्डो का भ्रमण कर रहे हैं। चल रहे विकास कार्यो का जायजा लिया जा रहा है। नगर निगम अंतर्गत 61 रास्तों का निर्माण हो रहा है। कई हाई ड्रेन का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि सिलीगुड़ी नगर निगम वार्ड नंबर 21, 25, 26, 31 समेत अन्य वार्डो में मैस्ट्रिक रोड तैयार किए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी