नेवी का जवान हुआ ठगी का शिकार

-अलीपुरद्वार जिले की रहने वाली एक महिला पर लगाया आरोप -कोर्ट के साथ ही मालबाजार थाने में भी मामला

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 09:20 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 09:24 PM (IST)
नेवी का जवान हुआ ठगी का शिकार
नेवी का जवान हुआ ठगी का शिकार

-अलीपुरद्वार जिले की रहने वाली एक महिला पर लगाया आरोप

-कोर्ट के साथ ही मालबाजार थाने में भी मामला दर्ज

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : भारतीय जल सेना (नेवी) के जवान ने एक महिला पर ठगी, छिनताई, मारपीट के साथ जबरन विवाह करने का आरोप लगाया है। बल्कि इन आरोपों के साथ उस जवान ने जलपाईगुड़ी अदालत और मालबाजार थाने में मामला भी दर्ज कराया है। सोमवार को सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब में पत्रकारों को संबोधित करते हुए नेवी कर्मचारी राहुल कुमार ने उक्त जानकारी दी।

राहुल कुमार मूल रुप से पड़ोसी राज्य बिहार के भागलपुर जिले के निवासी हैं। लेकिन फिलहाल उनका ठिकाना जलपाईगुड़ी के नेउरावैली चाय बागान इलाके में है। उन्होंने बताया कि नौकरी मिलने के पहले वे दिल्ली में रहते थे। उनके पड़ोस में रंजती मिंज नाम की एक महिला भी रहती थी। वह मूल रुप से अलीपुरद्वार जिले की निवासी है। वर्ष 2010 में उन्होंने ढ़ाई लाख रुपये देकर रंजती की सहायता की थी। रुपया मिलते ही रजंती दिल्ली से गायब हो गई। उसे ढूंढ़ते-ढूंढ़ते राहुल कुमार वर्ष 2018 में अलीपुरद्वार जिले के पंट्टापाड़ा चाय बागान स्थित उसके घर पहुंचे। राहुल कुमार का आरोप है कि रुपए की मांग करने पर रंजती ने बीच बाजार उनके साथ मारपीट की और अपने लोगों को बुलवाकर जबरन जंगल इलाके में ले गई। फिर वहां बंदूक की नोक पर कोर्ट मैरेज के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराया। इसके बाद रंजती ने उनपर धोखाधड़ी के इरादे से विवाह करने के साथ जीवन यापन के लिए मुआवजा मुहैया कराने की मांग को लेकर केस किया। महिला पर वीडियो वायरल करने को भी आरोप

राहुल ने बताया कि बीते 29 सितंबर को रजंती 10-12 महिलाएं व अन्य लोगों को लेकर उनके घर पहुंची और मारपीट की। बल्कि उनका फोन छीन लिया और उन्हें बदनाम करने के लिए वीडियो बनाया और उसे इंटरनेट मीडिया पर शेयर भी किया। इसी क्रम में राहुल कुमार ने भी रंजती के खिलाफ जलपाईगुड़ी अदालत और मालबाजार थाने में केस किया। जबरन शादी कराने वाले अधिकारी के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया। राहुल कुमार ने कहा कि वे अदालत से न्याय चाहते हैं। आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि रंजती महिला तस्करी में लिप्त है। महिला तस्करी के आरोप में अलीपुरद्वार थाने की पुलिस उसे गिरफ्तार भी कर चुकी है और वह जेल की हवा भी खा चुकी है। उसने स्वयं अपने पति को धोखा दिया है। क्या कहना है महिला का

इधर, फोन पर रंजती से संपर्क करने पर उसने कहा कि राहुल कुमार कोई दूध पीता बच्चा नहीं जो उससे जबरन विवाह किया गया। वे दोनों 10 सालों तक साथ रहे हैं।

chat bot
आपका साथी