इस बार नेताजी की जयंती पर राजनीति भारी

-तृणमूल और भाजपा में ताकत दिखाने की मची रही होड़ -कहीं देश नायक तो कहीं पराक्रम दि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 08:47 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 08:47 PM (IST)
इस बार नेताजी की जयंती पर राजनीति भारी
इस बार नेताजी की जयंती पर राजनीति भारी

-तृणमूल और भाजपा में ताकत दिखाने की मची रही होड़

-कहीं देश नायक तो कहीं पराक्रम दिवस आयोजित

-घोड़े पर सवार हो रैली में निकले सांसद राजू बिष्ट

-ट्रैक सूट पहनकर दिनभर चक्कर काटते रहे गौतम देव

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर राजनीति भारी रही। आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए दो प्रमुख पार्टियों तृणमूल कांग्रेस और भाजपा ने नेताजी को अपना बताने कोशिश में पूरी ताकत झोंक दी। तृणमूल की राज्य सरकार ने इस दिन को देशनायक तो भाजपा की केंद्र सरकार ने पराक्रम दिवस के रूप में मनाया। यही कारण है कि दोनों पार्टियों के बीच नेताजी की जयंती बड़े पैमाने पर मनाने की होड़ लग गई। शनिवार को पूरा सिलीगुड़ी सुभाषमय हो गया। सूचना व संस्कृति विभाग की ओर से शनिवार को सुभाषपल्ली में सुभाषचंद्र बोस जयंती का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव ने सुभाषपल्ली स्थित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सुभाष चंद्र बोस जयंती का आयोजन सिलीगुड़ी कॉलेज, सिलीगुड़ी ब्वॉएज हाईस्कूल व सिलीगुड़ी ग‌र्ल्स हाईस्कूल में किया गया। नेताजी जयंती के मौके पर यूनिक फाउंडेंशन की ओर से देशबंधुपाड़ा में फ्रीडम फाइटर रन का आयोजन किया गया।

सिलीगुड़ी नगर निगम में सिलीगुड़ी नगर निगम प्रशासकीय बोर्ड के चेयरमैन अशोक भट्टाचार्य ने सुभाषचंद्र बोस की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।

सिलीगुड़ी स्थित दार्जिलिंग जिला तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में भी नेताजी का जन्मदिवस देशनायक दिवस के रूप में मनाया गया, जहां दार्जिलिंग जिला तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष रंजन सरकार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया व नेताजी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।

दार्जिलिंग जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से वेनस मोड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय के सामने नेताजी जयंती मनाई गई। जहां दार्जिलिंग जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शंकर मालाकार राष्ट्रध्वज फहराया तथा नेताजी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।

दूसरी ओर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सिलीगुड़ी स्थित जिला भाजपा कार्यालय में नेताजी की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाया। जहां दार्जिलिंग लोकसभा क्षेत्र के सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजू बिष्ट ने राष्ट्र ध्वज फहराया। इसके अलावा राष्ट्रीय प्रवक्ता बिष्ट, भाजपा सिलीगुड़ी जिला कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल समेत अन्य नेताओं ने नेताजी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित पराक्रम रैली में दाíजलिंग के सासद व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजू बिष्ट व भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री किशोर बर्मन ने इसका नेतृत्व किया। इस मौके पर नेताजी के वेशभूषा में युवाओं ने प्रदर्शन किया। पराक्रम दिवस पर पराक्रम दिखाते हुए भाजपा सासद और कुछ अन्य भाजपा नेता घोड़े पर सवार होकर पराक्रम दिखाते नजर आए।

दूसरी ओर जवाब में तृणमूल नेता तथा राज्य के पर्यटन मंत्री ताबड़तोड़ नेताजी जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होते रहे। वह सुबह ट्रैक सूट पहनकर निकले तो इसी ड्रेस में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होते रहे।

इधर,सासद राजू बिष्ट ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस को कोई नहीं भूल सकता। 23 जनवरी शनिवार को आज हम उनकी 125 वीं जयंती मना रहे है। वैसे आज हम आपको बताने जा रहे हैं नेताजी के ऐसे विचार जिन्हे अगर आप अपने जीवन में उतार लें तो आपको सफलता ही सफलता मिलेगी।

दूसरी ओर सशस्त्र सीमा बल सीमान्त मुख्यालय सिलीगुड़ी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का फ्रंटियर के आइजी श्रीकुमार बन्दोपाध्याय ने अनावरण किया।

इस अवसर पर सीमान्त मुख्यालय सिलीगुड़ी के समस्त अधिकारी एवं जवानों द्वारा प्रतिमा को पुष्पाजलि अíपत कर श्रद्धाजलि दी गई।

chat bot
आपका साथी