एनसीपी ने सासद पर बोला हमला

जागरण संवाददातासिलीगुड़ी राष्ट्रवादी काग्रेस पार्टी एनसीपी ने दाíजलिंग के भाजपा सासद तथा प्रवक्ता र

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Dec 2020 10:20 PM (IST) Updated:Wed, 09 Dec 2020 10:20 PM (IST)
एनसीपी ने सासद पर बोला हमला
एनसीपी ने सासद पर बोला हमला

जागरण संवाददाता,सिलीगुड़ी: राष्ट्रवादी काग्रेस पार्टी एनसीपी ने दाíजलिंग के भाजपा सासद तथा प्रवक्ता राजू बिष्ट पर हमला बोला हैं। एनसीपी का कहना है कि सासद राजू बिष्ट विकास की परिभाषा ही नहीं जानते। वह महिलाओं को अपमानित भी कर रहे हैं। उन्होंने युवा मोर्चा की रैली में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को डायन तक कह डाला। एनसीपी के जिला अध्यक्ष फैजल अहमद बुधवार को सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब में संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा की दाíजलिंग संसदीय क्षेत्र से भाजपा अपने दम पर चुनाव नहीं जीत सकती। गोजमुमो के समर्थन पर भाजपा चुनाव जीती है। राजू बिष्ट अपनी पार्टी के दम पर चुनाव जीतकर दिखाएं। उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जनता के साथ वादाखिलाफी का भी आरोप लगाया।

फैजल अहमद ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए आगे कहा की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विकास की राजनीति करती हैं। जबकि भाजपा और सासद राजू बिष्ट को विकास की परिभाषा ही पता नहीं है। भाजपा आने वाले विधानसभा चुनाव में पूरे राज्य के साथ-साथ उत्तर बंगाल में भी हारेगी। उत्तर बंगाल के 54 में से 52 सीट जीतने का दावा भाजपा नेता कर रहे हैं। यह मुंगेरीलाल के हसीन सपने जैसा है।

यहां उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से सिलीगुड़ी में रातनीतिक पारा उफान पर है। भाजपा के उत्तरकन्या अभियान के बाद से ही यहां गहमा-गहमी मची हुई है। उत्तरकन्या अभियान के दौरान बवाल के बाद भाजपा के कई बड़े नेताओं के खिलाफ सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के अधीन न्यू जलपाईगुड़ी तथा सिलीगुड़ी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस बात की पुष्टि जलपाईगुड़ी के भाजपा सासद डॉक्टर जयंत राय ने भी की है। उन्होंने बताया कि उत्तरकन्या अभियान के दौरान सिलीगुड़ी और न्यू जलपाईगुड़ी थाने में कैलाश विजयवर्गीय,दिलीप घोष,तेजस्वी सूर्या,राजू बिष्ट और मुकुल राय समेत 56 भाजपा नेताओं और समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

chat bot
आपका साथी