छठ घाट के निकट नहीं बनने दिया जाएगा श्मशान घाट

जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी शहर के 42 नंबर वार्ड स्थित सरोजिनी पल्ली में प्रस्तावित श्मशान घाट का वि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 06:52 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 08:45 PM (IST)
छठ घाट के निकट नहीं बनने दिया जाएगा श्मशान घाट
छठ घाट के निकट नहीं बनने दिया जाएगा श्मशान घाट

पचिचर्चा

-पूरे इलाके के लोग लगातार हो रहे हैं एकजुट

-नगर निगम के आमरण अनशन करने की दी धमकी जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी: शहर के 42 नंबर वार्ड स्थित सरोजिनी पल्ली में प्रस्तावित श्मशान घाट का विरोध कम नहीं हो रहा है। लोगों का कहना है कि जिस जगह श्मशान घाट बनाने की कोशिश में नगर निगम लगातार प्रयास कर रही है,वह सही नहीं है। उसी से सटा हुआ है गंगा छठ घाट। श्मशान बनने के बाद छठ पूजा में परेशानी होगी। लोगों में इस बात का रोष है कि एक ओर जहा मुख्यमंत्री छठ पूजा के दौरान हिंदी भाषियों के लिए 1 दिन के बदले दो दो दिन की छुट्टी घोषित करती है वहीं उनके नेता छठ पूजा में विघ्न पड़े इसका प्रयास कर रहे हैं।

जिस घाट पर हजारों की संख्या में छठ व्रती बड़े ही धूमधाम से छठ व्रत करते हैं,उसी के निकट किसी कीमत पर श्मशान घाट बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर हमारी बातें सरकार और नगर निगम नहीं मानती है तो बाध्य होकर हम लोग पहले अनशन फिर आमरण अनशन शुरू करेंगे।

-हरिशकर प्रसाद

नगर निगम इस इलाके के लोगों का इतना ही शुभचिंतक है तो क्यों नहीं यहा एक सुंदर सा पार्क निर्माण की कोशिश हो रही है। पार्क निर्माण होने से यहा के लोगों को कई प्रकार की सुविधाएं मिलेगी। वहीं छठ पूजा के दौरान यह आकर्षण का केंद्र होगा। -सुरेश सिंह

क्षेत्र में पहले से ही कुछ युवक नशे की गर्त में चले गए हैं। यहां श्मशान घाट का निर्माण हुआ तो और भी बच्चे गाजा और शराब के अड्डे पर जाकर इसके आदि हो जाएंगे। महिलाओं और बच्चों के भविष्य को देखते हुए यहा किसी कीमत पर हम महिलाएं श्मशान घाट नहीं बनने देंगे। -मासूदा बेगम

हम चाहते हैं कि लोगों की भावनाओं का राज्य सरकार और नगर निगम सम्मान करें। यहा बच्चों के लिए स्कूल या अस्पताल या खेलकूद का मैदान तैयार किया जाए। ऐसा नहीं करके श्मशान घाट घनी आबादी में बनाने की कोशिश पूरी तरह गलत है। इसका हम लोग पहले भी विरोध किए हैं और आगे भी करते रहेंगे।

-सुनील साहनी क्षेत्र की बस्तियों की ओर से सरकार या नगर निगम से इस क्षेत्र में श्मशान घाट बनाने की माग नहीं की गई तो फिर इसके निर्माण का सवाल कहा उठता है। सरकार अगर चाहती है खाली जगह का सदुपयोग हो तो यहा उत्तम रोशनी की व्यवस्था के साथ डीप ट्यूबेल लगाया जाए। जिससे लोगों को घर-घर पानी सहूलियत से मिल सके।

-शाति राय

शुरू के दिन से श्मशान घाट का विरोध किया जाता रहा है। पिछले दिनों यहा पहुंची पुलिस को भी सारी जानकारी दी गई है। इस प्रस्तावित श्मशान घाट को किसी अन्यत्र जगह ले जाए जहा लोगों की आवाजाही नहीं हो। जिस प्रकार डंपिंग ग्राउंड का लोगों ने प्रारंभ में विरोध नहीं किया तो आज वहा के लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है कुछ इसी तरह की स्थिति श्मशान घाट बनने से लोगों की होगी।

-विभा देवी महतो

chat bot
आपका साथी