कोरोना के बढ़ते मामले से नगर निगम की बढ़ी चिंता

-हर आने वालों की शुरू हुई थर्मल स्क्रीनिंग -पूरा नाम पता और विवरण भी हो रहा है दर्ज

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 09:10 PM (IST) Updated:Thu, 04 Jun 2020 09:10 PM (IST)
कोरोना के बढ़ते मामले से नगर निगम की बढ़ी चिंता
कोरोना के बढ़ते मामले से नगर निगम की बढ़ी चिंता

-हर आने वालों की शुरू हुई थर्मल स्क्रीनिंग

-पूरा नाम पता और विवरण भी हो रहा है दर्ज

-14 ऐडेड वार्डो में बीमारी का सबसे अधिक प्रभाव

-चेयरमैन ने जलपाईगुड़ी जिला प्रशासन को घेरा

-निवर्तमान पार्षदों के साथ होगी बैठक

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी :

दाíजलिंग जिला में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बाद सिलीगुड़ी नगर निगम ने सुरक्षात्मक कदम उठाने शुरू कर दिए है। गुरुवार को निगम में प्रवेश करने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद पूरी जानकारी लिखित रूप में दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। नगर निगम के प्रशासक मंडल के सदस्य शकर घोष ने कहा कि नगर निगम के कर्मचारियों व अधिकारियों की सुरक्षा के लिए इस तरह की पहल की गई है। उन्होंने कहा कि नगर निगम में रोजाना सैकड़ों लोग पहुंचते हैं। इसे देखते हुए निगम के सुरक्षा में तैनात गार्डो को पूरी सतर्कता के साथ इस कार्य में लगाया गया है। दूसरी ओर सिलीगुड़ी नगर निगम के प्रशासक मंडल के चेयरमैन अशोक भट्टाचार्य ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही से सिलीगुड़ी नगर निगम के 14 वार्डो में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। गुरुवार को निगम के सभागार में पत्रकार सम्मलेन करते हुए चेयरमैन अशोक भट्टाचार्य ने कहा कि कोरोना वायरस का प्रकोप जिस तरह सिलीगुड़ी में बढ़ रहा है वह काफी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि कोरोना का सबसे अधिक प्रभाव एडेड 14 वार्डो में देखने को मिल रहा है। यह 14 वार्ड जलपाईगुड़ी जिले के अंतर्गत आते है। इन सभी वार्डो में कोरोना फैलने की मुख्य वजह प्रशासन की लापरवाही है। उन्होंने कहा कि परिवहन सेवा शुरू होने से शहर में बाहरी लोगों का प्रवेश बढ़ रहा है।

अशोक भटाचार्य ने कहा कि जलपाईगुड़ी जिला अंतर्गत 14 वार्डो में कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है। जिस वजह से बाहरी लोग शहर में आकर सरकारी नियमों को अनदेखी कर इलाके में घूम रहे हैं। इसी वजह से इन 14 वार्डो में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि समस्या के निदान के लिए उन वार्डो के निवर्तमान पार्षदों के साथ शुक्रवार को एक बैठक करेंगे।

chat bot
आपका साथी