मुस्कान शाखा द्वारा सेवा शिविर आयोजित

जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी मारवाड़ी युवा मंच मुस्कान शाखा द्वारा सिलीगुड़ी मॉडल हाई स्कूल का

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 08:18 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 08:18 PM (IST)
मुस्कान शाखा द्वारा सेवा शिविर आयोजित
मुस्कान शाखा द्वारा सेवा शिविर आयोजित

जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी: मारवाड़ी युवा मंच, मुस्कान शाखा

द्वारा सिलीगुड़ी मॉडल हाई स्कूल, कावाखाली में वृहद सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें एक साथ दस सेवा कार्यो को मूर्त रूप दिया गया। सिलीगुड़ी लायंस नेत्रालय के सहयोग से निश्शुल्क चक्षु परीक्षण एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया था। जिसमें करीब दो सौ लोगों ने उक्त सेवा का लाभ उठाया। चौदह लोगों को आंखों की समस्या पाई गई जिनकी सर्जरी लायंस हास्पिटल में की जाएगी। मधुमेह और दंत चिकित्सा शिविर भी आयोजित किया गया। डा.एस एस अग्रवाल ने दंत चिकित्सा शिविर में अपना विशेष सहयोग दिया। वहीं एक जरूरतमंद को शाखा की ओर से निश्शुल्क व्हील-चेयर भी प्रदान की गई।

शाखा द्वारा पर्यावरण का ख्याल रखते हुए पौधरोपण भी किया गया। साथ ही जरूरतमंदों के मध्य वस्त्र भी वितरित किए गए। इसके अलावा कैंसर तथा महिलाओं में पाई जाने वाली बीमारियों को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल एवं राष्ट्रीय सहायक मंत्री बिपुल शर्मा ने उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष संगीता सराफ, सचिव संजीता अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक नीलम बंसल , बिंदु अग्रवाल समेत अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही। --------------

जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी: मारवाड़ी युवा मंच, मुस्कान शाखा

द्वारा सिलीगुड़ी मॉडल हाई स्कूल, कावाखाली में वृहद सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें एक साथ दस सेवा कार्यो को मूर्त रूप दिया गया। सिलीगुड़ी लायंस नेत्रालय के सहयोग से निश्शुल्क चक्षु परीक्षण एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया था। जिसमें करीब दो सौ लोगों ने उक्त सेवा का लाभ उठाया। चौदह लोगों को आंखों की समस्या पाई गई जिनकी सर्जरी लायंस हास्पिटल में की जाएगी। मधुमेह और दंत चिकित्सा शिविर भी आयोजित किया गया। डा.एस एस अग्रवाल ने दंत चिकित्सा शिविर में अपना विशेष सहयोग दिया। वहीं एक जरूरतमंद को शाखा की ओर से निश्शुल्क व्हील-चेयर भी प्रदान की गई।

शाखा द्वारा पर्यावरण का ख्याल रखते हुए पौधरोपण भी किया गया। साथ ही जरूरतमंदों के मध्य वस्त्र भी वितरित किए गए। इसके अलावा कैंसर तथा महिलाओं में पाई जाने वाली बीमारियों को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल एवं राष्ट्रीय सहायक मंत्री बिपुल शर्मा ने उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष संगीता सराफ, सचिव संजीता अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक नीलम बंसल , बिंदु अग्रवाल समेत अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।

chat bot
आपका साथी