घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या, आरोपित पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पति-पत्नी में रात में विवाद हुआ और सुबह पत्नी का शव घर के पास ही पड़ा मिला। इस मामले में हत्या का आरोप पति पर ही लगा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया है।

By Rajesh PatelEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 05:11 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 05:11 PM (IST)
घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या, आरोपित पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या, आरोपित पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सिलीगुड़ी [जागरण संवाददाता]। रात में पति-पत्नी में झगड़ा हुआ और सुबह पत्नी का शव घर के पास पड़ा मिला। इस मामले में पति पर ही पत्नी की हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार भी कर लिया है। घटना सिलीगुड़ी के माटीगाड़ा थाना क्षेत्र में पाती कॉलोनी की है।
बताया गया कि करीब दो साल पहले राजू तामांग का विवाह प्रिया तामांग के साथ  हुआ था। प्रिया राजू की दूसरी पत्नी थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार की रात पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था। इसके बाद बुधवार की सुबह घर के पास लोगों ने प्रिया का शव देखा। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित राजू को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेज दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार राजू ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसने अपनी पत्नी की हत्या गला दबा कर की। 
chat bot
आपका साथी