'शहर की तस्वीर बदलने को नगर निगम प्रतिबद्ध'

-दार्जिलिंग मोड़ पर तीन तल्ला चार लेन का फ्लाईओवर -दोनों स्टेडियमों की भी कायाकल्प की तैयार

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 07:31 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 07:31 PM (IST)
'शहर की तस्वीर बदलने को नगर निगम प्रतिबद्ध'
'शहर की तस्वीर बदलने को नगर निगम प्रतिबद्ध'

-दार्जिलिंग मोड़ पर तीन तल्ला चार लेन का फ्लाईओवर

-दोनों स्टेडियमों की भी कायाकल्प की तैयारी

-सीआईआई के साथ बैठक में कई प्रस्तावों पर हुई चर्चा 50

से अधिक मौजूदा बाजारों को अपग्रेड किया जाएगा

470

करोड़ रुपये इन परियोजनाओं पर खर्च किए जाएंगे

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : नगर निगम की प्रशासकीय समिति के चेयरमैन गौतम देव ने कहा है कि सिलीगुड़ी शहर की तस्वीर को बदलने के लिए सिलीगुड़ी नगर निगम कृतसंकल्प है। अनेक नई सड़कों के निर्माण की योजना बनाई जा रही है। महानंदा नदी के दोनों किनारों पर भी सड़कों की परिकल्पना की गई है। शहर में तीन नए पुल बालासन और न्यू चामटा में बनेंगे। इस्कॉन मंदिर रोड को जोड़ने वाले महानंदा ब्रिज से नई सड़क का निर्माण किया जाएगा। ट्रैफिक जाम कम करने के लिए दाíजलिंग मोड़ पर तीन तल, चार लेन का नया फ्लाईओवर बनाया जाएगा। पीसी मित्तल बस स्टैंड को उन्नत किया जाएगा। मल्लागुड़ी में सिंक्लेयर्स होटल के पास एनिमल फीड फैक्ट्री प्लॉट को एक नए बस टíमनस में बदला जाएगा। निगम भवन ,इंडोर स्टेडियम व कंचनजंगा स्टेडियम को अत्याधुनिक रूप दिया जाएगा।

उन्होंने शनिवार को कंफेडेरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज (सीआईआई) के उत्तर बंगाल क्षेत्रीय परिषद के सदस्यों संग बैठक के उपलक्ष्य में ये बातें कही। इस बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि, शहर की सभी स्ट्रीट लाइटों को एलईडी में बदलने का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही पेयजल आपूर्ति को और बेहतर करने के लिए 470 करोड़ रुपये की नई पेयजल परियोजना पर काम किया जा रहा है। शहर में जगह-जगह सार्वजनिक शौचालय बनाए जाने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। जल निकासी व्यवस्था बेहतर रखने पर भी नगर निगम का पूरा ध्यान है। शहर में और कई नए बाजार बनाए जाएंगे। 50 से अधिक मौजूदा बाजारों को अपग्रेड किया जाएगा, जिसमें बिधान मार्केट भी शामिल है। शहर में कचरा निस्तारण को भी बेहतर किया जा रहा है। डंपिंग ग्राउंड का कायाकल्प करने कार्य जोरों पर है। दिसंबर 2021 तक यह पूरी तरह हरा-भरा हो जाएगा। सिलीगुड़ी शहर के के लिए कचरा प्रबंधन प्रणाली को शहर भर में फैली छोटी इकाइयों के साथ विकेंद्रीकृत किया जाएगा। इसके लिए नियामक बाजारों की अपनी एक इकाई होगी। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज के पास पोराझाड़ इलाके में भी नया श्मशान घाट विकसित किया जाएगा। शहर में स्वास्थ्य सुविधाओं को और उन्नत करने पर खास ध्यान है। वहीं, नागरिकों से परामर्श ले कर नगर निगम के पास उपलब्ध जमीन पर सार्वजनिक उपयोग के एक से बढ़ कर एक कार्य किए जाएंगे। उन्होंने सिलीगुड़ी में पुलिस कमिश्नरेट के लिए एक मजिस्ट्रियल कोर्ट बनाने हेतु सीआईआई की सिफारिश पर सहमति व्यक्त की, जो कि वर्तमान में जलपाईगुड़ी में है।

इस अवसर पर सीआईआई के उत्तर बंगाल क्षेत्रीय परिषद के चेयरमैन संजय टिबड़ेवाल ने गत कुछ हफ्तों में नगर निगम द्वारा की गई प्रगति के लिए सिलीगुड़ी नगर निगम की प्रशासकीय समिति के अध्यक्ष और अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने नगर निगम को सिलीगुड़ी शहर की बेहतरी और विकास के लिए सीआईआई की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस बैठक में सीआईआई के कई पूर्व और वर्तमान पदाधिकारी व सदस्य सम्मिलित रहे।

chat bot
आपका साथी