युवकों को नशे के दलदल में धकेल रही हैं ममता बनर्जी ःमुकुल राय

भाजपा नेता मुकुल राय ने मालदा में कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रदेश के युवकों को नशे के दलदल में धकेल रही हैं।

By Rajesh PatelEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 07:21 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 07:21 PM (IST)
युवकों को नशे के दलदल में धकेल रही हैं ममता बनर्जी ःमुकुल राय
युवकों को नशे के दलदल में धकेल रही हैं ममता बनर्जी ःमुकुल राय

मालदा [संवाद सूत्र ]। भाजपा नेता मुकुल राय ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी युवकों को नशे के दलदल में धकेल रही हैं। शराब दुकानों के लिए धड़ाधड़ लाइसेंस बांटे जा रहे हैं। राय बुधवार को कार्यकर्ताओं से मिलने मालदा आए थे।

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी जब विपक्ष में थीं तो अक्सर सभाओं में कहती थीं कि रामराज्य में आपको घी मिलेगा। कृष्ण राज में दूध-मक्खन। मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के शासन में मदिरा मिलेगी। जब स्वयं मुख्यमंत्री पद पर आसीन हुईं तो युवकों को नशे की गर्त में धकेल दिया। धड़ल्ले से शराब दुकानों के लिए लाइसेंस बांटा जा रहा है। पिछले दिनों झाड़ग्राम में नकली शराब पीने से नौ लोगों की मौत हो गई थी।

मुकुल राय ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रधानमंत्री का उम्मीदवार बनने के विचार पर व्यंग्य करते हुए कहा कि एक समय बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय ज्योति बसु भी यही सपना देख रहे थे, लेकिन सभी जानते है कि क्या हुआ। इसलिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रधानमंत्री बनने का सपना न देखें। बंगाल को संभाल लें, यह उनके लिए काफी है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के बंगाल दौरे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनकी कितनी सीट है। ममता दीदी की कितनी सीट है। लोकसभा चुनाव में 542 सीटों में से 278 सीटें चाहिए, तभी केंद्र में किसी पार्टी की सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बंगाल में लोकतंत्र का गला घोंट रही हैं। इससे उनकी छवि और बिगडेग़ी। जनता चुप है, इसका जवाब लोकसभा चुनाव में मिल जाएगा। पंचायत चुनाव में किस तरह की धांधली हुई, सभी इसके गवाह हैं। 

chat bot
आपका साथी