बंगाल में अलोकतांत्रिक नियमों का बोलबाला : राजू बिष्ट

कहा ममता बनर्जी ने हमेशा अपने पसंदीदा नेताओं पर किया है विश्वास जीटीए हो या सिलीगुड़ी नग

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 09:03 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 09:03 PM (IST)
बंगाल में अलोकतांत्रिक नियमों का बोलबाला : राजू बिष्ट
बंगाल में अलोकतांत्रिक नियमों का बोलबाला : राजू बिष्ट

कहा, ममता बनर्जी ने हमेशा अपने पसंदीदा नेताओं पर किया है विश्वास

जीटीए हो या सिलीगुड़ी नगर निगम स्थिति ज्यों की त्यों

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : नगर निगम सिलीगुड़ी में पराजित विधायक गौतम देव को नगर निगम का प्रशासक नियुक्त किए जाने पर दार्जिलिंग के सांसद सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजू बिष्ट ने कहा कि बंगाल में अलोकतांत्रिक व्यवस्था को ममता बनर्जी बढ़ावा दे रही है। इसका ज्वलंत उदाहरण है सिलीगुड़ी नगर निगम में प्रशासक नियुक्ति। बिष्ट ने कह कि तृणमूल कांग्रेस नेता गौतम देव से उनका व्यक्तिगत कोई बैर नही है। वे संवैधानिक मूल्यों को लेकर बात कर रहे है। मुख्यमंत्री स्वयं चुनाव हार गयी है। मंत्री गौतम देव भी विधानसभा चुनाव हार गये है। यह कह ले कि वर्तमान में उन्हें जनता ने लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में उन्हें पराजित कर चुकी है। ऐसे में वे फिर जनता के बीच कैसे एक प्रशासक के रुप में स्वयं को स्थापित कर पाएंगे। जबकि कोलकाता में फिरहाद हाकीम की वापसी हो सकती है तो सिलीगुड़ी में पहले टीम की क्यों नहंी? इतना ही नहीं कोलकाता में सभी पार्षदों को काम पर लगाया गया है जबकि यहां सिर्फ तृणमूल कांग्रेस के कुछ नेताओं को यह जिम्मेदारी दी गयी लेकिन पार्षदों को नहीं? सांसद ने कहा कि इसके पहले भी पहाड़ के लोगों पर जीटीए चीफ के रुप में मुख्यमंत्री अपने पसंद के नेताओं से संचालन कराते रही है। सभी संवैधानिक पदों पर राजनीतिक लोगों के सहारे अपने लोगों को फायदा पहुंचाना यही तो लोकतंत्र का मजाक है। लोगों के इस पद के माध्यम से प्रभावित करने की कोशिश होगी। इसके लिए यहां की जनता समय आने पर जबाव देगी। चुनाव जीत के बाद जिस प्रकार की घटनाएं पूरे राज्य में हो रही है उससे स्पष्ट है कि बंगाल में तो लोकतंत्र है ही नहीं?

chat bot
आपका साथी